Close

Recent Posts

ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਜਵਾਬ ਦੇਣ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਆਪਣੇ ਕਾਰਜਕਾਲ ਦੌਰਾਨ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਨਾਕਾਮ ਕਿਉਂ ਰਹੀ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਲੂਕ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਯਾਦ ਹੈ- ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਜਵਾਬ ਦੇਣ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਆਪਣੇ ਕਾਰਜਕਾਲ ਦੌਰਾਨ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਨਾਕਾਮ ਕਿਉਂ ਰਹੀ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਲੂਕ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਯਾਦ ਹੈ- ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੰਜਾਬ

नशा तस्करों के खिलाफ गुरदासपुर पुलिस की सख्ती बरकरार, 500 ग्राम हेरोइन और बोलेरो गाड़ी सहित चार तस्कर काबू

नशा तस्करों के खिलाफ गुरदासपुर पुलिस की सख्ती बरकरार, 500 ग्राम हेरोइन और बोलेरो गाड़ी सहित चार तस्कर काबू
  • PublishedJanuary 11, 2021

गुरदासपुर,11 जनवरी (मनन सैनी)। थाना बहरामपुर की पुलिस ने 500 ग्राम हेरोइन और बोलेरो गाड़ी सहित चार तस्करों को काबू किया है। हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ढाई करोड़ कीमत बताई जा रही है। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ राजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि एएसआई जोगिंदर सिंह ने बहरामपुर इलाके में आने वाले गांव डाला के बाहर नाका लगाया हुआ था इसी दौरान गुरदासपुर साइड से एक ब्लैरो गाड़ी को रोका। गाड़ी को गुरप्रीत सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी घोलू माजरा (मोहाली) चला रहा था। जबकि आशीष कुमार पुत्र जगमोहन सिंह निवासी बडेसरा, जोगिंदर सिंह पुत्र राम पोत निवासी बड़दनुई जिला भिवानी तथा संदीप सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी जैन चौंक भिवानी पीछे बैठे हुए थे। उक्त पर संदेह होने के चलते एएसआई ने डीएसपी महेश सैनी को इसकी सूचना दी। जिसके कुछ ही समय के पश्चात जब डीएसपी सैनी मौके पर पहुंचे तो गाड़ी में सभी को उतार कर तलाशी ली जाने लगी। इसी दौरान ड्राइवर के पास बैठे व्यक्ति काले रंग के बैग को छिपाना शुरु कर दिया। तलाशी लेने पर पुलिस को बैग में से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

इस संबंधी एसएसपी सोहल ने शंका जाहिर की कि उक्त आरोपित बड़े स्तर हेरोइन के नेटवर्क चला रहे है। उक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि यह हेरोइन हरियाणा राज्य से किसी नामालूम व्यक्ति से सस्ते रेट पर लाकर बहरामपुर के आस पास के इलाके में बेची जानी थी।एसएसपी ने बताया कि उक्त का रिमांड हासिल कर गहनता से छानबीन की जाएगी कि वह हरियाणा से किस तस्कर से हेरोइन लेकर आए तथा आगे किसे सप्लाई करनी थी। 

Written By
The Punjab Wire