Close

Recent Posts

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ

जामिया के सर्मथन में प्रियंका का इंडिया गेट पर धरना जारी, बोली-गुंडो के सामने नही झुकेंगे

जामिया के सर्मथन में प्रियंका का इंडिया गेट पर धरना जारी, बोली-गुंडो के सामने नही झुकेंगे
  • PublishedDecember 16, 2019

दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों के समर्थन में सोमवार को इंडिया गेट पर धरने पर बैठीं। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोकतंत्र है तानाशाही नहीं है और छात्र इस लोकतंत्र के मूल हैं. कांग्रेस महासचिव ने कहा है कि देश गुंडों की जागीर नहीं है.

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस बात पर जवाब देना चाहिए कि कल (रविवार) जामिया में क्या हुआ, किसकी सरकार ने छात्रों के साथ मारपीट की? उन्हें डूबती अर्थव्यवस्था पर बोलना चाहिए। उनकी पार्टी के विधायक ने एक लड़की के साथ बलात्कार किया, उस पर बात क्यों नहीं की?

प्रियंका गांधी के साथ केसी वेणुगोपाल, पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी, अहमद पटेल और पार्टी के अन्य नेता भी धरने पर बैठे. बता दें कि रविवार को जामिया में प्रदर्शन के दौरान कई छात्राएं घायल हो गईं. छात्राओं का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उनपर हमला किया, साथ ही कैंपस में आंसू गैस के गोले छोड़े गए. इन्हीं छात्राओं के समर्थन में प्रियंका धरने पर बैठीं.

प्रियंका गांधी के साथ-साथ उनके समर्थक भी धरने पर बैठे थे. कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 2 घंटे का ये प्रदर्शन 4 बजे शुरू हुआ. उन्होंने कहा कि जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त करना है

Written By
The Punjab Wire