Close

Recent Posts

ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

दहेज प्रताड़ना के दो वि​भिन्न मामलों में कुल आठ नामजद

दहेज प्रताड़ना के दो वि​भिन्न मामलों में कुल आठ नामजद
  • PublishedJuly 20, 2020

गुरदासपुर। थाना कलानौर की पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को तंग परेशान करने के आरोप में ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में दविंदर कौर पुत्री बलविंदर सिंह वासी कलानौर ने बताया कि उसकी शादी 8 जुलाई 2018 को दलजोत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी मिल्क कालोनी सेक्टर 14 चंडीगढ़ के साथ हुई थी। शादी के बाद पति व उसका परिवार दहेज की खातिर उसे तंग परेशान करने लगा। उससे कार की डिमांड करने लगे। पति जेठ, ससुर व सा ने एक सलाह होकर उससे 16 लाख 30 हजार रुपये व आठ तोले सोना हड़प लिया है। अब उसकी मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया है। उधर मामले की जांच कर रहे एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद आरोपित दिलजोत सिंह, जनमीत सिंह पुत्र गरिनाम सिंह, गुरनाम सिंह, हरबंस कौर पत्नी गुरनाम सिंह वासी मिल्क कालोनी सेक्टर 14 चंडीगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी गई है। 

वहीं एक अन्य केस में थाना एनआरआई की पुलिस ने प्रभजीत कौर पुत्री दलबीर सिंह निवासी शमशेरपुर की शिकायत पर चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी शादी 14 फरवरी 2018 को राजबीर सिंह पुत्र अशोकवीर सिंह निवासी रसूलुुर सैदां पटियाला के साथ हुई थी। उसका पति अमेरकिा में रहता है। शादी के बाद उसका पति देवर,सास व ससुर दजेह की खातिर उसे तंग परेशान करने लगा। जब वे उनकी डिमांड पूरी न कर सके तो उन्होंने मारपीट की। मामले की जांच कर रहे एएसआई दारा सिंह ने बताया कि पीडि़त महिला के बयानों के आधार पर पति राजबीर सिंह, ससुर अशोकवीर सिंह पुत्र रौनक सिंह, सास महिंदर कौर पत्नी अशोकवीर सिंह, सोनूवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

Written By
The Punjab Wire