Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਰਾਜਨੀਤੀ

कांग्रेस सरकार झूठे वायदे कर सत्ता पर हुई काबिज- गुलजार सिंह राणीके

कांग्रेस सरकार झूठे वायदे कर सत्ता पर हुई काबिज- गुलजार सिंह राणीके
  • PublishedJuly 5, 2020

कांग्रेस को मूंह तोड़ जबाव देने के लिए लोग बेसब्री से चुनावों का कर रहे इंतजार- गुरबचन सिंह बब्बेहाली

सात जुलाई को किए जा रहे प्रर्दशन को लकर अकाली भाजपा की रविवार को हुई बैठक

गुरदासपुर, 5 जुलाई ।मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ सात जुलाई को किए जा रहे रोष प्रदर्शन को लेकर अकाली-भाजपा वर्करो को लामबंद करने के लिए रविवार को अकाली व भाजपा नेताओं व वर्करों की बैठक शिअद के जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली के नेतृत्व में हुई। बैठक में पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणीके विशेष तौर पर शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए रणीके ने कहा कि चुनावों के समय कांग्रेस सरकार ने अपने मेनीफेस्टो में किसानों, व्यापारियों व अन्य वर्गो के साथ कई झूठे वादे करके सत्ता पर काबिज हुई थी। लोगों ने भी यह सोचकर कांग्रेस को जिताया था कि शायद कांग्रेस सरकार लोक भलाई कार्य करेंगी और पंजाब का डिवेलपमेंट करेगी। लेकिन कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए हुए साढ़े तीन वर्ष का समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक पंजाब सरकार ने कोई भी लोक भलाई कार्य नहीं किया है। जिस कारण लोग अब कांग्रेस को सत्ता में लाकर पश्चता रही है।

उन्होंने कहा कि बादल सरकार के समय गरीब वर्ग के नीले राशन कार्ड बनाए गए थे ताकि सरकार की तरफ जो भी स्कीम चलाई जा सकें, उसे गरीब लोगों मिल सके। लेकिन कांग्रेस के सत्ता में आते ही गरीबों के नीले राशन काट दिए। जिससे अब गरीब वर्ग सरकार की सुविधाएं लेने से वंचित हो गए है। उन्होंने बताया कि सात जुलाई को शिअद के पंजाब प्रधान सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में पूरे पंजाब में रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। जिसके चलते गुरदासपुर में भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोष प्रदर्शन एक घंटे यानी दस बजे से लेकर 11 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि तेल पदार्थो की कीमतों को कम करने, काटे गए कार्ड फिर से बहाल करने, बिजली के रेट कम करने, ज्यादातियों को रोकने व अन्य लोक भलाई स्कीमों को शुरु करने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। अपने साढ़े तीन कार्यकाल के दौरान कांग्रेस सरकार लोगों से किए एक भी वादे को पूरा नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार फूट डालो व राजनीति करो नीति पर चल रही है। इसे मुंह तोड़ जवाब देने के लिए लोग बेसब्री से आने वाले चुनावों का इंतजार कर रहे है। इस मौके पर बटाला के विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल, रविकरण सिंह काहलों, राजनबीर सिंह घुमाण, इंद्रजीत सिंह रंधावा, दलजीत सिंह मंड, सुखबीर सिंह वाहला, बलबीर सिंह बिट्टू, गुरइकबाल सिंह माहल, लखविंदर सिंह, परमिंदर सिंह गिल जिला प्रधान भाजपा, कुलवंत सिंह चीमा, अमरजोत सिंह बब्बेहाली, बाल किशन मित्तल, विकास गुप्ता, विनोद कुमार एडवोकेट, सतीश कुमार पूर्व चेयरमैन, महिंदर ंिसह पूर्व चेयरमैन, अशोक कुमार पूर्व चेयरमैन, यूथ प्रधान गुरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire