Close

Recent Posts

CORONA ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

जिला गुरदासपुर के दो हैल्थ वर्कर, एक पुलिस कर्मचारी तथा एक किसान पाया गया पाॅजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 35

जिला गुरदासपुर के दो हैल्थ वर्कर, एक पुलिस कर्मचारी तथा एक किसान पाया गया पाॅजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 35
  • PublishedJune 26, 2020

जिला गुरदासपुर का कुल आंकड़ा हुआ 212

गुरदासपुर, 26 जून (मनन सैनी)। शुक्रवार को जिले के चार अन्य मरीज कोविड़-19 पाॅजिटिव पाए गए है।  जिसमें दो हैल्थ वर्कर , एक पुलिस कर्मचारी तथा एक किसान शामिल है। उक्त चारों के पाॅजिटिव पाए जाने के बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 35 हो गई है तथा कुल मरीजों की संख्या 212 हुई है। 

पाॅजिटिव पाए गए दो हैल्थ वर्करों में एक मरीज की उम्र 58 साल निवासी गांव कमलवाल नजदीक नड़ावाली कलानौर रोड़  है तथा दूसरे की उम्र 52 साल निवासी तेहलीवाल (बटाला) के रुप में हुई है। उक्त दोनो इक्ठ्ठे पठानकोट जिले में काम पर जाते थे। दोनो के टैस्ट पठानकोट में पाॅजिटिव पाए गए है। 

वहीं जांलधर में एक पुलिस कर्मचारी उम्र 52 साल भी पाॅजिटिव पाया गया है जो गांव बटाला के गांव भोमा का निवासी है। 

इसी के साथ फतेहगढ़ चूड़िया के गांव जोडियां कलां का एक 42 वर्ष का किसान भी संक्रमित पाया गया है। उक्त मरीज अस्पताल में किसी के इलाज के लिए गया था तथा खुद खांसी तथा बुखार से संक्रमित पाया गया। उक्त मरीज के सैंपल फतेहगढ़ चूड़िया में लिए गए तथा यह पाॅजिटिव पाया गया। 

Written By
The Punjab Wire