Close

Recent Posts

CORONA ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

गुरदासपुर के प्रेम नगर रोड़ की महिला पाई गई कोविड़-19 पॉजिटिव, जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 27

गुरदासपुर के प्रेम नगर रोड़ की महिला पाई गई कोविड़-19 पॉजिटिव, जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 27
  • PublishedJune 11, 2020

प्रशासन को बिना बताए 6 जून को फरीदाबाद से लौटी थी बुजुर्ग महिला, शिकायत मिलने पर लिए गए थे सैंपल

 गुरदासपुर,11 जून (मनन सैनी)। प्रेम नगर रोड़ गुरदासपुर निवासी एक बुजुर्ग महिला  कोविड़-19  पॉजिटिव पाई गई है। महिला की उम्र 61 साल की है। उक्त महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला गुरदासपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 27 हो गई है।  इसकी पुष्टी गुरदासपुर के सिवल सर्जन डॉ किशन चंद की ओर से की गई।  ​

प्राप्त की गई जानकारी के अनुसार महिला 17 मार्च को फरीदाबाद गई थी तथा 22 मार्च को लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गई। गत 6 जून को बुजुर्ग महिला फरीदाबाद से वापिस लौटी और प्रशासन को बिना बताए घर जाकर रहने लगी। मोहल्ला निवासियों की ओर से उक्त महिला की शिकायत स्वस्थ्य विभाग को की गई । जिसके उपरांत स्वस्थ्य विभाग की ओर से उक्त महिला के सैंपल लिए गए जो पॉजिटिव पाई गई है।

सिवल सर्जन डॉ चंद ने बताया कि गुरुवार को अभी तक 619 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 618 नैगेटिव पाए गए है। जिला प्रशासन की ओर से महिला मरीज के संपर्क में आने वालों की गहनता से जांच की जा रही है।

Written By
The Punjab Wire