CORONA ਪੰਜਾਬ

पंजाब में आत्मनिर्भर योजना की शुरुआत,राज्य के 14 लाख गैर स्मार्ट राशन कार्ड धारकों को भी मिल सकेगा मुफ्त राशन

पंजाब में आत्मनिर्भर योजना की शुरुआत,राज्य के 14 लाख गैर स्मार्ट राशन कार्ड धारकों को भी मिल सकेगा मुफ्त राशन
  • PublishedMay 30, 2020

योजना अधीन जरूरतमंद व्यक्ति /लेबर /प्रवासी मजदूर /रजिस्टर्ड कामगार और भ_ा मजदूरों को किया जायेगा कवर

राज्य में किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया जायेगा – ममता आशु

पंजाब सरकार के हर वर्ग की भलाई के लिए वचनबद्ध – विधायक तलवाड़

चंडीगढ़/लुधियाना, 30 मई: कोविड-19 महामारी के चलते गैर-स्मार्ट कार्ड धारकों को मुफ्त राशन मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा ‘आत्म निर्भर योजना’ की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत राज्य के 14.15 लोगों को कवर किया जायेगा। इस योजना का आगाज आज पंजाब के खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की ओर से उनकी पत्नी श्रीमती ममता आशु ने लुधियाना में किया। लुधियाना (पूर्वी) हलके से विधायक श्री संजीव तलवाड़ विशेष मेहमान के तौर पर पहुँचे। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (और) श्रीमती अमृत सिंह और नगर निगम की संयुक्त कमिश्नर श्रीमती स्वाति टिवाना, स. सुखविन्दर सिंह गिल और मिस हरवीन कौर (दोनों जिला खाद्य और सप्लाई कंट्रोलर) और अन्य भी उपस्थित थे।

संक्षिप्त समागम को संबोधन करते हुए आशु ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आत्मनिर्भर स्कीम के अंतर्गत ऐसे जरूरतमंद व्यक्ति /लेबर /प्रवासी मजदूरों को भी मुफ्त राशन देने का फैसला किया गया है, जो स्मार्ट राशन कार्ड धारक नहीं हैं। इन व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। आत्म निर्भर स्कीम अधीन इन जरूरतमंदों को 10 किलो आटा, एक किलो दाल, एक किलो चीनी प्रति जीव मुहैया करवाई जायेगी। इस स्कीम अधीन प्रवासी मजदूरों के अलावा रजिस्टर्ड कामगार / भ_ों पर काम करते मजदूर भी शामिल किये गए हैं। एक ओर जहाँ पूरे पंजाब में लगभग 14.15 लाख जरूरतमंद इस स्कीम अधीन कवर किये जाने हैं, वहीं लुधियाना शहर में प्रवासी मजदूरों की बहुतायत होने के कारण जिला लुधियाना में लगभग 5.86 लाख मजदूरों को इस स्कीम अधीन कवर किया जायेगा। सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य में लगे लॉकडाउन / कफ्र्यू में लगभग 36.6 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों के करीब 1.41 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अधीन 15 किलो गेहूँ प्रति जीव और 3 किलो दाल प्रति परिवार के हिसाब से 3 महीने का मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि खाद्य सप्लाई विभाग द्वारा लोगों तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अधीन राशन पहुँचाने के लिए दिन रात काम किया जा रहा है। इसके अलावा खाद्य सप्लाई विभाग द्वारा 10 किलो आटा, 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी की राशन किटें भी तैयार की जा रही हैं और लगभग 17 लाख से अधिक ऐसी राशन किटें तैयार करके राज्यभर में रह रहे गैर स्मार्ट कार्ड धारकों और प्रवासी मजदूरों में बाँटी जा चुकी हैं और यह काम लगातार जारी है ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। अकेले जिला लुधियाना में 6 लाख फूड किटें बाँटी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के जरूरतमंद लोगों को अनाज समय पर पहुँचाने के लिए राज्य सरकार ने भारत सरकार द्वारा पंजाब को अलॉट 14145 मीट्रिक टन गेहूँ की लिफ्टिंग एफ.सी.आई. के गोदामों से बहुत तेजी से की गई। पंजाब देश का अकेला ऐसा राज्य है, जिसने लॉकडाउन के कारण बंद चक्कियों को देखते हुए लोगों की मुश्किलें घटाने के लिए गेहूँ पीसकर आटा बँटा है और प्रति परिवार प्रति महीना दाल देने की जगह प्रति व्यक्ति प्रति महीना दाल दी है।

समागम को संबोधन करते हुए श्री संजीव तलवाड़ ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए दृढ़ वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस मुश्किल घड़ी में लोगों का हर पक्ष से सहयोग किया जा रहा है, जोकि सामान्य स्थिति होने तक निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने यह योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और श्री भारत भूषण आशु का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। इस मौके पर उक्त के अलावा श्री विजय कलसी वार्ड इंचार्ज, विपन विनायक, सुखदेव बावा, वरिन्दर सहगल, जगदीश लाल, मोनू खिन्दा, हरजिन्दरपाल सिंह लाली, हैप्पी रंधावा, नरेश उप्पल, सरबजीत सिंह, कंचन मल्होत्रा, उमेश शर्मा, संजीवन शर्मा, वनीत भाटिया, दीपक उप्पल, गौरव भट्टी, राजू अरोड़ा, कंवलजीत सिंह बोबी, कपिल मेहता, राजन टंडन, इन्दरप्रीत सिंह रूबल, मनोज पाठक, प्रवीण सूद, राजू शर्मा, लक्की मक्कड़, रिक्की मल्होत्रा, विक्की बांसल, अमन मौंगा, बलविन्दर रंधावा, अंकित मल्होत्रा, सन्नी पहूजा और सनी सहगल और अन्य उपस्थित थे।————–

Written By
The Punjab Wire