Close

Recent Posts

ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, गर्भवति होने पर घर से निकाला, मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, गर्भवति होने पर घर से निकाला, मामला दर्ज
  • PublishedMay 9, 2020

गुरदासपुर। पिछले सात वर्ष से लडक़ी को शादी के झांसा देकर नौजवान दुष्कर्म करता रहा। जब लडक़ी गर्भवति हो गई तो उसकी मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में थाना भैणी मियां खां की पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

लडक़ी ने बताया कि उसकी फोन पर अवतार सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी जलालदीवाल (लुधियाना) के साथ बात शुरु हुई थी। करीब सात वर्ष पहले अवतार सिंह उसे बहला फुसाल कर अपने साथ ले गया और उसकी मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जबकि उसे विभिन्न जगह पर भी रखता रहा। कई बार आरोपी उसे अपने गांव ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। जबकि इसमें उसका भाई बलविंदर सिंह, पिता भजन सिंह और उसकी मां भी शामिल थी। जब उसने आरोपी को गर्भवति होने के बारे में बताया तो आरोपी ने उससे शादी करने से साफ मना कर दिया और उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया।

उधर एसआई सुर्जन सिंह ने बताया कि डीएसपी मनजीत सिंह द्वारा की गई जांच के बाद उक्त लडक़ी के बयानों के आधार पर उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Written By
The Punjab Wire