PUNJAB FLOODS ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

ब्रेकिंग-जिला गुरदासपुर में छह अन्य मरीज पाए गए पॉजिटिव

ब्रेकिंग-जिला गुरदासपुर में छह अन्य मरीज पाए गए पॉजिटिव
  • PublishedMay 4, 2020

गुरदासपुर के संत नगर मोहल्ला का समाज सेवी तथा रामनगर के गांव भून की महिला निकली संक्रमित

गुरदासपुर। जिला गुरदासपुर में छह अन्य कोविड़-19 संक्रमित मरीज पाए गए है। जिसमें शहर गुरदासपुर से दो नए मरीज सामने आए है। जबकि अन्य मरीजों में दो अमृतसर, एक बटाला तथा एक होशियारपुर से संबंधित है। इसकी पुष्टी गुरदासपुर के सिवल सर्जन किशन चंद की ओर से की गई। सभी को आईसोलेशन वार्ड में डाक्टरों की निगरानी तले रखा गया है।

बटाला और अजनाला के मरीज श्री हजूर साहिब से लौटे थे, जबकि होशियारपुर निवासी मरीज श्री हजूर से बस को लेकर आने वाला ड्राइवर था।

गुरदासपुर से निकलने वाले नए मरीजों के कांट्रेक्ट ट्रेस किए जा रहे है तथा उनके संपर्क में आने वालों के टैस्ट किए जाएगें।

Written By
The Punjab Wire