Close

Recent Posts

PUNJAB FLOODS ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

सहकारी मिल गुरदासपुर तथा बटाला के गन्ना किसानों की बकाया राशी करीब सवा 11 करोड़ जारी- विधायक पाहड़ा।

सहकारी मिल गुरदासपुर तथा बटाला के गन्ना किसानों की बकाया राशी करीब सवा 11 करोड़ जारी- विधायक पाहड़ा।
  • PublishedApril 23, 2020

देश में चल रही संकट की घड़ी के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसानों का हाथ थामा, राज्य की सहकारी मिलों को 50 करोड किए जारी

गुरदासपुर। देश में चल रही संकट की घड़ी के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन सरकार ने किसानों का हाथ थामते हुए राज्य की सहकारी मिलों को 50 करोड़ रुपए जारी कर दिए है। जिसके चलते सहकारी मिल पनियाड़ गुरदासपुर व बटाला मिल को 11 करोड़ 33 लाख 41 हजार रुपए जारी किए है।

उक्त जानकारी हलका विधायक गुरदासपुर बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने देते हुए कहा कि इससे गन्ना काश्तकारों को बड़ी राहत मिलेगी। पनियाड़ मिल गुरदासपुर को 8 करोड़ 50 हजार रुपए और सहकारी शूगर मिल बटाला को 3 करोड़ 32 लाख 91 हजार रुपए जारी किए है। जो आज ही किसानों के खाते में डाल दिए गए है।

विधायक पाहड़ा ने कहा कि कोविड संकट के कारण गंभीर वित्तीय मुश्किल का सामना करने के बावजूद पंजाब सरकार द्वारा किसानों की बाजू पकड़ते किया गया यह फैसला ऐतिहासिक है। जिसके लिए राज्य के किसान मुख्यमंत्री पंजाब के बहुत आभारी है। लाकडाऊन से राज्य सरकार द्वारा सेहत सेवाओं और सेहत कार्यो के लिए बड़ी राशि खर्च की जा रही है।

विधायक पाहड़ा ने इस मौके पर सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का भी विशेश रुप से धन्यवाद किया।

Written By
The Punjab Wire