Close

Recent Posts

CORONA ਦੇਸ਼

जेल विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कोविड राहत कोश में 37 लाख रुपए दान करने का फैसला

जेल विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कोविड राहत कोश में 37 लाख रुपए दान करने का फैसला
  • PublishedApril 10, 2020

जेल मंत्री रंधावा ने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक दिन का वेतन दान करने के लिए किया धन्यवाद

चंडीगड़, 10 अप्रैलः कोविड-19 महामारी के संकट और कफ्र्यू एवं लाॅकडाउन की बंदिशों के कारण राज्य की आर्थिकता को पहुंची चोट के चलते जेल विभाग ने मुख्यमंत्री कोविड राहत कोश में 37 लाख रुपए के करीब राशि दान करने का फैसला किया।

जेल मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने यह खुलासा करते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा लोगों को राहत देने और कोविड-19 से निपटने के लिए की जा रही कोशिशों में अपना योगदान डालते हुए जेल विभाग के समूह अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वैच्छा से अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोश के लिए दान करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह राशि 37 लाख रुपए के करीब बनती है जिसको मुख्यमंत्री राहत कोश में डाला जाएगा।

स. रंधावा ने जेल विभाग के समूह अधिकारियों और कर्मचारियों का इस अच्छे और नेक प्रयास के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में उनकी तरफ से दिया गया यह योगदान राज्य निवासी कभी नहीं भुलेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग के सभी कर्मचारी जहाँ इस संकट के चलते अपनी सरकारी ड्यूटी भी तन-मन से निभा रहे हैं वहीं दान की गई राशि के द्वारा भी अपना योगदान दे रहे हैं।

Written By
The Punjab Wire