CORONA ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

कर्फ्यू के दौरान बिना वजह सड़को पर घूमने वालो सहित अन्यों के खिलाफ सात मामले दर्ज

कर्फ्यू के दौरान बिना वजह सड़को पर घूमने वालो सहित अन्यों के खिलाफ सात मामले दर्ज
  • PublishedApril 3, 2020

गुरदासपुर। कर्फ्यू लगाने के बाद भी जिला मैजिस्ट्रेट की आदेशों की अव्हलेना करने वाले सात लोगो के खिलाफ जिला गुरदासपुर की ​पुलिस ने विभिन्न थानों में मामले दर्ज किए है।यह वह लोग है जो या तो बिना वजह सडक़ों पर घूम रहे थे या फिर निर्धारित  समय के बाद भी दुकानें खोलकर सामान बेच रहे थे।

थाना सदर के एएसआई नरिंदर सिंह ने बताया कि वरसोला में जीटी रोड पर कार्तिक शर्मा पुत्र धर्मिंद्र शर्मा निवासी सरावां ने दुकान खोलकर डीसी के आदेशों की उल्लंघना की है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज करके काबू किया गया। इसी थाना तिब्बड़ के एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि बाहिया मोड़ के पास अमनदीप सिंह पुत्र सुर्जन पाल सिंह निवासी तिब्बड़ ने लोगों को एकत्र करके भडक़ा रहा था। जिसे काबू करके मामला दर्ज किया गया। इसी थाने के एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि गांव बाहिया के पास लवप्रीत सिंह पुत्र निशान सिंह ने दिए समय के बाद भी दुकान खोली हुई थी और लोगों को एकत्र किया हुआ था। जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

थाना सिटी के हरमेश कुमार ने बताया कि कफ्र्यू के दौरान कमल कुमार पुत्र जीतराज निवासी संगलपुरा रोड बिना किसी कारण के घूम रहा था। जिसने आदेशों की उल्लंघना की। जिसे काबू करके मामला दर्ज किया गया। इसी थाने के एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि अरुणा कुमार पुत्र राज कुमार निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद बिना किसी कारण के बाहर घूमता पाया गया। जिसने ऐसा करके आदेशों की उल्लंघना की। जिसे काबू करके मामला दर्ज किया गया।

 इसी तरह थाना काहनूवान के एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल पर घूमते हुए जसप्रीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह व रछपाल सिंह पुत्र निरंजन सिंह दोनों निवासी कीड़ी अफगाना पाए गए। जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Written By
The Punjab Wire