Close

Recent Posts

ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर गोलियां चलाने के आरोप में छह नामजद

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर गोलियां चलाने के आरोप में छह नामजद
  • PublishedMarch 21, 2020

कलानौर (गुरदासपुर)। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर गोलियां चलाने के आरोप में थाना कलानौर की पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है,जिनको पकडऩे के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। गोली चलाने के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत सिंह पुत्र नानक सिंह निवासी सहूर कलां ने बताया कि उसकी गांव के ही रहने वाले जुगराज सिंह पुत्र अवतार सिंह, सर्बजीत सिंह, लवजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह, नवताज सिंह पुत्र रत्न सिंह, अमृतजोत सिंह पुत्र सूरता सिंह, बलजीत सिंह पुत्र भुपिंदर सिंह के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार को शाम पांच बजे वह अपने घर के बाहर पक्की सडक़ की तरफ जा रहा था। इस दौरान जुगराज सिंह ने उस पर अपनी रिवाल्वर निकालकर उसे जान से मारने की नियत से उस पर दो फायर किए।

गोली की आवाज सुनकर वह एकदम से डर गया और नीचे बैठ गया। जिस कारण गोली उसके सिर के ऊपर से गुजर गई। वहीं उसके बाकी उक्त साथी भी साथ थे। गोली न लगने पर सभी हमलावर उसकी तरफ आ रहे थे कि गांव के लोग भारी संख्या में गोली का आवाज सुनने के बाद घरों से बाहर निकल आए,जिनको देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। उधर मामले की जांच कर रहे एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि पीडि़त के बयानों के आधार पर उक्त छह आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरु कर दी है।

Written By
The Punjab Wire