Close

Recent Posts

1984 ਦੇ ਸਿੱਖ ਨਰਸੰਘਾਰ ਦੇ ਪੀੜਤਾਂ ਦੇ ਵਕੀਲ, ਸੀਨੀਅਰ ਅਧਿਵਕਤਾ, ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਮਨੁੱਖੀ ਅਧਿਕਾਰ ਅਤੇ ਬਾਲ ਅਧਿਕਾਰ ਕਾਰਕੁਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਨੇਤਾ ਪ੍ਰਤੀਪੱਖ ਪਦਮਸ਼੍ਰੀ ਸਰਦਾਰ ਐਚ. ਐਸ. ਫੂਲਕਾ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ

1984 ਦੇ ਸਿੱਖ ਨਰਸੰਘਾਰ ਦੇ ਪੀੜਤਾਂ ਦੇ ਵਕੀਲ, ਸੀਨੀਅਰ ਅਧਿਵਕਤਾ, ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਮਨੁੱਖੀ ਅਧਿਕਾਰ ਅਤੇ ਬਾਲ ਅਧਿਕਾਰ ਕਾਰਕੁਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਨੇਤਾ ਪ੍ਰਤੀਪੱਖ ਪਦਮਸ਼੍ਰੀ ਸਰਦਾਰ ਐਚ. ਐਸ. ਫੂਲਕਾ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ

ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

फोटो एडिट कर गलत मैसेज भेजने के मामले में युवक पर मामला दर्ज

फोटो एडिट कर गलत मैसेज भेजने के मामले में युवक पर मामला दर्ज
  • PublishedMarch 11, 2020

काहनूवान( गुरदासपुर)। थाना भैणी मियां खां की पुलिस ने एक लडक़ी की फोटो को एडिट करके व गलत मैसेज भेजने के मामले में एक नौजवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पीड़ित युवती ने बताया कि उसकी मंगनी पांच मर्ई 2019 को नरिंदर सिंह निवासी बब्बेहाली के साथ तय हुई थी। जबकि आरोपी मनिंदरपाल पुत्र मोहन लाल निवासी भैणी मीलमां उसे और उसके मंगेतर को उनके मोबाईल फोन पर उसकी फोटो को एडिट करके व गलत मैसेज भेजता था। इस संबंध में 17 जून 2019 को उसने वूमेन सैल गुरदासपुर में दर्खास्त दी थी। जिसके बाद आरोपी ने यह कहकर राजीनामा करवा लिया कि वह आगे से ऐसा कुछ नहीं करेगा। लेकिन इसके बाद फिर से अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और फिर से मैसेज करना लगा। जिससे दुखी होकर उसने छह जुलाई 2019 को दर्खास्त दे दी।

मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने कहा कि जांच पड़ताल करने के बाद पीडि़त लडक़ी के बयानों के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Written By
The Punjab Wire