Close

Recent Posts

ਪੰਜਾਬ

राजस्व विभाग में 1090 राजस्व पटवारियों के पदों की भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू-कांगड़

राजस्व विभाग में 1090 राजस्व पटवारियों के पदों की भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू-कांगड़
  • PublishedMarch 6, 2020

चंडीगढ़, 6 मार्च: पंजाब सरकार द्वारा राज्य राजस्व विभाग में 1090 राजस्व पटवारियों के पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है । उक्त खुलासा आज यहाँ पंजाब के राजस्व मंत्री स. गुरप्रीत सिंह कांगड़ द्वारा किया गया।

स. कांगड़ ने बताया कि इन कुल 1090 राजस्व पटवारियों के पदों में जनरल वर्ग के लिए 406, जनरल वर्ग के आर्थिक तौर पर पिछड़े वर्ग के लिए 117, अनुसूचित जातियों के अधीन बी.एम. के लिए 117, एस.सी (आर.ओ.) के लिए 91, बैकवर्ड क्लासिज़ के लिए 114 पद भरे जाएंगे।उन्होंने बताया कि इसी तरह पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित पदों में जनरल वर्ग के लिए 93, अनुसूचित जातियों के अधीन बी.एम. के लिए 27, एस.सी (आर.ओ.) के लिए 26, बैकवर्ड क्लासिज़ के लिए 21 पद भरे जाएंगे।उन्होंने बताया कि ऑर्थोपैडिक्स हैंडीकैप्स के 29 पद भरे जाएंगे।

स. कांगड़ ने बताया कि खिलाड़ी कोटे के अधीन जनरल वर्ग के लिए 20, अनुसूचित जातियों के अधीन बी.एम. के लिए 10, एस.सी. (आर.ओ.) के लिए 06 पद भरे जाएंगे।इसके अलावा फ्रीडम फाईटर कोटे के अधीन 13 पद भरे जाएंगे।उन्होंने कहा कि यह पद राजस्व विभाग में पे स्केल 10300-34800-3200 ग्रेड पे के अधीन भरे जाएंगे।स. कांगड़ ने बताया कि इस भर्ती को जल्द पूरा करने के लिए पंजाब अधीनस्थ सेवाओं बोर्ड को कह दिया गया है।

Written By
The Punjab Wire