Close

Recent Posts

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

विदेश (कैनेडा) भेजने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी, मामला दर्ज

विदेश (कैनेडा) भेजने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी, मामला दर्ज
  • PublishedMarch 3, 2020

गुरदासपुर। थाना दीनानगर की पुलिस ने विदेश कैनेडा भेजने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी मारने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सरबजीत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी कोटा (दीनानगर) ने बताया कि उसके बेटे रमनबीर सिंह को विदेशा कैनेडा भेजने के लिए सचिन शर्मा व शचित शर्मा दोनों पुत्र चंद्र कांत, हीना पत्नी सचिन शर्मा, चंद्र कांत निवासी अमृतसर, गुरप्रीत कौर उर्फ सिमरन पत्नी जसबीर सिंह ने 30 लाख रुपए लिए थे। लेकिन अब न तो आरोपियों ने उनके बेटे को विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापिस लौटाए। जब वो पैसे की मांग करते है तो आरोपी टालमटोल करने लगते है।

मामले की जांच कर रहे डीएसपी महेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच करने के बाद पीडि़त के ब्यानों के आधार पर उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Written By
The Punjab Wire