Close

Recent Posts

ਕ੍ਰਾਇਮ ਪੰਜਾਬ

ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार
  • PublishedFebruary 21, 2020

थाना सदर की पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 मोबाइल, लैपटॉप बरामद।

पठानकोट। चलती ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाले गिरोह का थाना सदर पुलिस ने भंडाफोड किया है और गिरोह के 2 सदस्यों को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव पठानचक्क निवासी दर्शन कुमार और गांव भोआ निवासी बलविंद्र कुमार के तौर पर हुई है। वहीं पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य साथी यूपी निवासी नंदी का नाम उगला है,

पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश निवासी नंदी के बारे कुछ अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। एएसआई यशपाल ने बताया कि वह टीम सहित कोटली में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि भोआ एरिया के 2 लोग जोकि आदतन चोर हैं। दोनों चोरी का सामान बेचने के लिए गांव भोआ साइड से बाइक पर पठानकोट की ओर जा रहे हैं।

पुलिस ने सूचना के आधार पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान कुछ समय बाद एक बाइक पर युवक आते दिखाई दिए। नाके पर आरोपियों को रूकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने बाइक को मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने बाइक समेत दोनों युवको को पकड़ा। पुलिस ने बाइक के बीच में रखे कपड़े का थैला चैक किया। उसमें से लैप्टॉप, 5 मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने उक्त दोनों युवको को लैपटाप व मोबाइल के बिल व रसीद संबंधी पूछा तो कोई कागजात पेश नहीं कर सके।

जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त आरोपियों ने कुबूल किया है कि वह ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराते थे। जिसे बेचने के लिए पठानकोट आ रहे थे। उन्होंने बताया कि उक्त लोग चोरी का सामान किसे बेचने वाले थे और कितने में मामलों में उनकी संलिप्तता है, इसकी जांच की जाएगी। फिल्हाल दोनों का 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

Written By
The Punjab Wire