Close

Recent Posts

ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

तेजधार हथियारों से की मारपीट , इरादा कत्ल का मामला दर्ज

तेजधार हथियारों से की मारपीट , इरादा कत्ल का मामला दर्ज
  • PublishedFebruary 7, 2020

गुरदासपुर। थाना सदर की पुलिस ने जान से मार देने की नीयत से तेजधार हथियारों से हमला करके बाप-बेटे को घायल करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस को दी शिकायत में धनू कुमार पुत्र राजू निवासी बाबोवाल कालोनी ने बताया कि बुधवार को अपने नवजन्मे बेटे की खुशी में जश्न मना रहे थे। इसी दौरान आकाश पुत्र कालू राम निवासी बोबावाल बिना बुलाए ही पार्टी में आ गया और हंगामा करने लगा। जिसे समझा कर वहां से भेज दिया। लेकिन अगले दिन आकाश अपने साथियों अरुण उर्फ गोलू व राजा को साथ लेकर आया और जान से मार देने की नीयत से तेजधार हथियार से उसके पिता पर हमला कर दिया। जब वह छुड़ाने के लिए आगे आया तो उस पर हमला करके घायल कर दिया और फरार हो गए।

मामले की जांच कर रहे एसआई जतिंदर पाल ने बताया कि पीडि़त के बयानों के आधार पर इरादाकत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। जिन्हें काबू करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Written By
The Punjab Wire