Close

Recent Posts

ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

दोरांगला में सौतेली सास पर लगा बहु के मूंह में जबरन सल्फाल डालने का आरोप, मामला दर्ज

दोरांगला में सौतेली सास पर लगा बहु के मूंह में जबरन सल्फाल डालने का आरोप, मामला दर्ज
  • PublishedFebruary 7, 2020

गुरदासपुर। थाना दोरांगला में एक सौतेली सास पर अपनी बहु के मूंह में जबरन सलफास की गोलियां डालने का आरोप लगा है। लेकिन महिला द्वारा शौर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और महिला के मूंह में डाली हुई गोलियों को बाहर निकाला। जिसके बाद इसे एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस मामले में थाना दोरांगला की पुलिस ने महिला के पति के बयानों के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल महिला पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस को दी शिकायत में तरलोक सिंह पुत्र चैन सिंह निवासी मुजीरी जट्टां (पठानकोट) ने बताया कि उसकी बेटी नरिंदर कौर की शादी वर्ष 2001 में ओंकार सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी सुलतानी के साथ हुई थी। उसने बताया कि सुलिंदर कौर उसकी सौतेली सास है। दस नवंबर 2019 को उसकी बेटी अपने कमरे पर मौजूद थी। इसी दौरान उसकी सास ने कपड़े में बांधी हुई सलफास की गालियां उसकी बेटी के मूंह में जबरन डाल दी। जिसके बाद उसकी बेटी द्वारा शौर मचाने पर पड़ोसी व अन्य लोग एकत्र हो गए। इस दौरान एक महिला ने नरिंदर के मूंह में से सफलास की गोलियां बाहर निकाली और उसे गुरदासपुर के एक प्राइवेट अस्पताल दाखिला करवाया गया।

मामले की जांच कर रहे एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल करने के बाद उक्त आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Written By
The Punjab Wire