Close

Recent Posts

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪੋਟਾਸ਼ ਦੀ ਖੋਜ ਦਾ ਕੰਮ ਅਪ੍ਰੈਲ 2027 ਦੇ ਅੰਤ ਜਾਂ ਮਈ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਹਫ਼ਤੇ ਤੱਕ ਹੋਵੇਗਾ ਸ਼ੁਰੂ; ਕੇਂਦਰ ਵੱਲੋਂ 35 ਬੋਰਹੋਲਜ਼ ਨੂੰ ਮਨਜ਼ੂਰੀ, ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਕਰੇਗੀ 5 ਹੋਰ ਬੋਰਹੋਲਜ਼ ਦੀ ਖੁਦਾਈ: ਬਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਇਲ

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪੋਟਾਸ਼ ਦੀ ਖੋਜ ਦਾ ਕੰਮ ਅਪ੍ਰੈਲ 2027 ਦੇ ਅੰਤ ਜਾਂ ਮਈ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਹਫ਼ਤੇ ਤੱਕ ਹੋਵੇਗਾ ਸ਼ੁਰੂ; ਕੇਂਦਰ ਵੱਲੋਂ 35 ਬੋਰਹੋਲਜ਼ ਨੂੰ ਮਨਜ਼ੂਰੀ, ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਕਰੇਗੀ 5 ਹੋਰ ਬੋਰਹੋਲਜ਼ ਦੀ ਖੁਦਾਈ: ਬਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਇਲ

ਪੰਜਾਬ

नायब तहसीलदार का रीडर रिश्वत लेता विजिलैंस ने किया काबू

नायब तहसीलदार का रीडर रिश्वत लेता विजिलैंस ने किया काबू
  • PublishedJanuary 29, 2020

चंडीगढ़, 29 जनवरी। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान  नायब तहसीलदार के रीडर को रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि नथाना में तैनात नायब तहसीलदार के रीडर जसविन्दर सिंह को शिकायतकर्ता भगवान सिंह निवासी बठिंडा की शिकायत पर 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उक्त रीडर द्वारा उसे ज़मीन का कब्ज़ा दिलाने के बदले 5,000 रुपए की माँग की गई है।

विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त रीडर को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के बठिंडा स्थित थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Written By
The Punjab Wire