Close

Recent Posts

ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

दहेज की मांग करने के मामले में चार नामजद

दहेज की मांग करने के मामले में चार नामजद
  • PublishedJanuary 24, 2020

दीनानगर (गुरदासपुर)। थाना दीनानगर की पुलिस ने विवाहिता से दहेज की मांग करने तथा विश्वासघात करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस को दी शिकायत में अन्नू देवी पुत्री किरपाल सिंह निवासी जंडी ने बताया कि उसदी शादी केशव सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी चश्मा (पठानकोट) के साथ वर्ष 2016 में हुई थी। शादी के बाद उसका पति केशव, शक्ति सिंह, जगतार सिंह व रानी देवी दहेज के रुप में गाड़ी की मांग करने लगे। जिससे दुखी होकर वह अपने मायके घर आ गई। मामले की जांच कर रहे है एसआई मक्खन सिंह ने बताया कि पीडि़त महिला के ब्यानों के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Written By
The Punjab Wire