Close

Recent Posts

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

दहेज की मांग करने वाले तीन के खिलाफ मामला दर्ज

दहेज की मांग करने वाले तीन के खिलाफ मामला दर्ज
  • PublishedJanuary 23, 2020

गुरदासपुर।  थाना सदर की पुलिस ने विवाहिता से दहेज की मांग करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में नवकिरनपाल सिंह पुत्र सविंदर सिंह निवासी गांव पड्डा (डेरा बाबा नानक) ने बताया कि उसकी बहन प्रिंसपाल कौर अमेरिका की सिटीजन है। जिसकी शादी वर्ष 2012 को गांव पुरोवाल राजपूतां निवासी रणदीप सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद रणदीप सिंह भी प्रिंसपाल कौर के साथ विदेश अमेरिका चला गया। वहां जाकर उसने सिटीजनशिप लेने के लिए अप्लाई किया। सिटीजनशिप मिलने के बाद रणदीप सिंह, बलबीर कौर पत्नी सुरिंदर सिंह हाल निवासी अमेरिका और सुरिंदर सिंह पुत्र मूला सिंह निवासी गांव पूरोवाल राजपूतां हाल निवासी जौड़ा छत्तरां ने उसकी बहन से दहेज की मांग करते हुए मारपीट करनी शुरु कर दी। आरोपितों ने उसकी बहन को झांसे मे ंलेकर उसके सोने के गहने उससे लेकर खुर्द बुर्द कर दिए।

एएसआई धर्मिंद्र कुमार ने बताया कि पीडि़त के ब्यानो ंके आधार पर उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Written By
The Punjab Wire