Close

Recent Posts

ਮੰਤਰੀ ਬਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਇਲ ਨੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ‘ਤੇ ਸਾਧਿਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਕਿਹਾ- ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਸੱਭਿਆਚਾਰ ‘ਲਾਸ਼ਾਂ ‘ਤੇ ਰਾਜਨੀਤੀ’ ਦੀ ਇਜਾਜ਼ਤ ਨਹੀਂ ਦਿੰਦਾ, ਇਹ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਅਤੇ ‘ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ’ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਰੱਖਦਾ ਹੈ

ਮੰਤਰੀ ਬਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਇਲ ਨੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ‘ਤੇ ਸਾਧਿਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਕਿਹਾ- ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਸੱਭਿਆਚਾਰ ‘ਲਾਸ਼ਾਂ ‘ਤੇ ਰਾਜਨੀਤੀ’ ਦੀ ਇਜਾਜ਼ਤ ਨਹੀਂ ਦਿੰਦਾ, ਇਹ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਅਤੇ ‘ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ’ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਰੱਖਦਾ ਹੈ

ਹੋਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

विधायक पाहड़ा ने स्ट्रीट लाइटों व नई बनी सड़क का किया उद्घाटन

विधायक पाहड़ा ने स्ट्रीट लाइटों व नई बनी सड़क का किया उद्घाटन
  • PublishedNovember 2, 2021

गुरदासपुर। हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा की ओर से नबीपुर में कलानौर रोड पर स्ट्रीट लाइटों व प्रीमिक्स से बने नए रोड का उद्घाटन किया। इस मौके पर एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा भी मौजूद थे।

विधायक पाहड़ा ने कहा कि हलका गुरदासपुर में युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की कई साल पुरान चली आ रही प्रत्येक समस्या का निवारण किया गया है। उन्होंने कहा कि अकसर गांवों में पानी की निकासी की समस्या देखने को मिलती थी। जिसका स्थाई हल कर दिया गया है। गांवों में थापर माडल स्कीम के तहत छप्पड़ों का नवीनीकरण करवाया गया है। वहीं गांवों में शहरी तर्ज पर विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा गांवों व शहरों में गलियों, नालियों,सड़कें,पार्कें,स्टेडियम,स्ट्रीट लाइटें व अन्य विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 में हलके की जनता से जो वादे किए थे, उन सभी को लगभग पूरा कर लिया गया है। आज उनकी ओर से नबीपुर में कलानौर रोड पर स्ट्रीट लाइटों व प्रीमिक्स डाल बनी नई सड़क का उद्घाटन किया गया है। इस मौके पर एमसी गुरप्रीत कौर, जेई लखबीर सिंह, कुलविंदर सिंह,अर्जुन सिंह,सोनू, जगजीत सिंह,जसबीर सिंह,रमेश,जगबीर सिंह,जगीर सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire