Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

जेएनयू पर साजिश के तहत करवाया गया हमला-एडवोकेट पाहड़ा

जेएनयू पर साजिश के तहत करवाया गया हमला-एडवोकेट पाहड़ा
  • PublishedJanuary 11, 2020

केंद्र की गलत नीतियों से देश में बिगड़ रही अमन कानून की स्थिति

गुरदासपुर। यूथ कांग्रेस की जिला इकाई की बैठक प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में हुई। बैठक में जेएनयू में घुसकर किए गए विद्यार्थियों पर हमले की निंदा की गई। बैठक में यूथ कांग्रेस से प्रदेश महासचिव किरणप्रीत सिंह विशेष रुप से शामिल हुए।

एडवोकेट पाहड़ा ने कहा कि देश में इस समय कानून व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण देश की राजधानी दिल्ली में जेएनयू के विद्यार्थियों पर सरेआम हुए हमले से मिलता है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार लोगों को सुरक्षा मुहैया करवाने में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। जिसके चलते लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पाहड़ा ने कहा कि जेएनयू में जिस तरह से विद्यार्थियों पर हमला किया गया है। उससे साबित होता है कि यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है।

किरणप्रीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा उनके खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके चलते देश में अमन कानून की व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। अगर जल्द ही इसमें सुधार नहीं किया गया तो आने वाला समय काफी गंभीर हो सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से अब लोग अवगत हो चुके हैं। जिसके चलते भाजपा को कई राज्यों से हार का मुंह देखना पड़ा है। इसके बावजूद भाजपा अपनी नीतियों में सुधार नहीं कर रही।इस मौके पर जिला उप प्रधान दीपक,हलका प्रधान नकुल महाजन, बटाला उप प्रधान प्रभजोत सिंह, फतेहगढ़ चूड़ियां के प्रधान जतिंदरपाल सिंह,श्रीहरगोबिंदपुर के प्रधान हरमनजीत सिंह,दीनानगर के प्रधान रवनीत ठाकुर,तेजबीर सिंह,समीर मट्टू व जसबीर सिंह आदि उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire