Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੰਜਾਬ

डाक्टर चंडीगढ़ धरने के लिए रवाना, पूरा दिन परेशान होते रहे लोग

डाक्टर चंडीगढ़ धरने के लिए रवाना, पूरा दिन परेशान होते रहे लोग
  • PublishedJuly 23, 2021

गुरदासपुर, 23 जुलाई (मनन सैनी)। छठे पे कमिशन के विरोध में पिछले 11 दिनों से संघर्ष कर रहे डाक्टर पहले से दिए आवहान के तहत शुक्रवार को चंडीगढ़ में संघर्ष में शामिल होने के लिए चले गए। जिसके बाद सिविल अस्पताल गुरदासपुर में पूरा दिन लोगों को सेहत सुविधाएं नहीं मिल पाई। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि छठे पे कमिशन में संशोधन की मांग को लेकर डाक्टरों द्वारा पिछले 11 दिनों से लगातार संघर्ष किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत शुक्रवार को चंडीगढ़ में विशाल धरना देने के लिए सभी डाक्टरों को कामकाज ठप्प कर वहीं पर पहुंचने की अपील की गई थी। यूनियन के आहवान पर समूह डाक्टर शुक्रवार को चंडीगढ़ में होने वाले धरने में शामिल होने के लिए चले गए। जिसके चलते सिविल अस्पताल में विभिन्न बीमारियों से पीडि़त लोगों को देखने के लिए कोई डाक्टर मौजूद नहीं था। जिसके चलते आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

गौर रहे है कि इससे पहले डाक्टरों द्वारा हड़ताल के दौरान भी खुले में ओपीडी करके मरीजों को दवाईयां दी जाती थी। जिसके चलते थोड़ा बहुत काम चल रहा था। लेकिन शुक्रवार को डाक्टर अस्पताल में मौजूद न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Written By
The Punjab Wire