Close

Recent Posts

ਹੋਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੰਜਾਬ

केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी

केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी
  • PublishedJuly 13, 2021

गुरदासपुर, 13 जुलाई (मनन सैनी)। तेल पदार्थों व रसोई गैस के बढ़ते जा रहे दाम के विरोध में कांग्रेसी वर्करों ने जिला प्रधान रोशन जोसफ की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन किया।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अन्नू गंडोत्रा, जिला महिला कांग्रेस प्रधान अमनदीप कौर रंधावा, जिला सीनियर उप प्रधान बलदेव सिंह बंदेशा और सिटी कांग्रेस प्रधान दर्शन महाजन ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोलिय वस्तुओं के रेट बढ़ाकर लोगों का जीना दूर्भर कर दिया है। एक आम आदमी का बजट बढिय़ा कीमतें करके घर चलाना मुश्किल हो गया है।

रोशन जोसफ ने वर्करों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारें लोगों के लिए होती है, मगर यह सरकार ऐसी सरकार है, जो कि पेट्रोलिय वस्तुओं की कीमतें बड़ाकर इसे आमदन का साधन बना रखा है। इस मौके पर सुभाष मान, तेजिंदर सिंह, लारेंस जोसफ, वरिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, सुरिंदर, धर्मपाल, सुरजीत सिंह, पंकज महाजन आदि उपस्थित थे।

इस मौके पर जसबीर, संतोष, वीना, सविंदर, प्रेमलत्ता, जसबीर, रजनी, गीता देवी, परमजीत, रजनी राज, मनजीत कुमारी आदि उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire