Close

Recent Posts

CORONA ਪੰਜਾਬ ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ

सोनी द्वारा सुपरस्पैशलिस्ट डॉक्टरों के वेतन में वृद्धि करने संबंधी प्रस्ताव तैयार करने का आदेश

सोनी द्वारा सुपरस्पैशलिस्ट डॉक्टरों के वेतन में वृद्धि करने संबंधी प्रस्ताव तैयार करने का आदेश
  • PublishedJune 17, 2021

कैंसर इंस्टीट्यूट अमृतसर के निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर मुकम्मल करने के आदेश

चण्डीगढ़, 17 जूनःपंजाब सरकार द्वारा प्रदेश वासियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में बड़े स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। इन प्रयासों के अंतर्गत ही राज्य में कई नये स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किये जा रहे हैं। इन संस्थानों में नौकरी करने के लिए सुपरस्पैशलिस्ट डॉक्टरों को आकर्षित करने के लिए चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी ने आज विभाग के अधिकारियों को हुक्म दिया कि वह सुपरस्पैशलिस्ट डॉक्टरों के वेतन में वृद्धि करने के लिए प्रस्ताव तैयार करके पेश करें जिससे सुपरस्पैशलिस्ट डॉक्टरों को राज्य में नौकरी करने के लिए आकर्षित किया जा सके।श्री सोनी आज यहाँ चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में तैयार करवाई जा रही नयी स्वास्थ्य संस्थाओं के कार्य का मासिक मुल्यांकन कर रहे थे।

मीटिंग में डॉ. राज बहादुर वाइस चांसलर बाबा फ़रीद यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साईंसिज़, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग श्री डी.के. तिवारी, डॉक्टर सुजाता शर्मा डायरेक्टर, सरकारी मैडीकल कॉलेज अमृतसर के प्रिंसिपल और पंजाब हैल्थ सिस्टम कार्पोरेशन के अधिकारी उपस्थित थे। स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर कैंसर रिसर्च अमृतसर और पटियाला के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायज़ा लिया और हुक्म किये कि यह कार्य युद्ध स्तर पर मुकम्मल किये जाएँ जिससे जल्द से जल्द लोगों को समर्पित किये जा सकें।मीटिंग दौरान प्रमुख सचिव श्री डी.के. तिवारी ने बताया कि स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर कैंसर के लिए भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है जिसके अंतर्गत 39 सहायक प्रोफ़ैसर, 38 एसोशिएट प्रोफ़ैसर और 28 प्रोफेसरों के पद भरने के लिए इश्तिहार जारी कर दिए गए हैं और यह भर्ती प्रक्रिया आगामी दो महीनों में मुकम्मल कर ली जायेगी। श्री तिवारी ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसधान मंत्री को भरोसा दिलाया कि 120 करोड़ की लागत वाला यह प्रोजैक्ट 31 अक्तूबर,2021 तक हर हाल में मुकम्मल कर दिया जायेगा।

Written By
The Punjab Wire