Close

Recent Posts

ਹੋਰ ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

चंडिगढ़ पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर छह लाख की मारी ठगी,मामला दर्ज

चंडिगढ़ पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर छह लाख की मारी ठगी,मामला दर्ज
  • PublishedJune 12, 2021

गुरदासपुर, 12 जून (मनन सैनी) । चंडिगढ़ पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर छह लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी​​ फिल्हाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला जसबीर कौर पत्नी सतनाम सिंह निवासी वाहेगुरु नगर हरदोबथावा ने बताया कि पिछले वर्ष 11 नवंबर को आरोपी सरबजीत सिंह निवासी गोदामा वाली गली संत नगर गुरदासपुर ने उसके बेटी गुरदीप कौर को चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती करवाने के लिए छह लाख रुपए लिए थे, मगर  न तो उसकी बेटी को भर्ती करवाया और न ही दिए हुए पैसे वापिस लौटाए। ऐसा करके आरोपी ने उनके साथ ठगी मारी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के बाद गत दिन उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Written By
The Punjab Wire