Close

Recent Posts

PUNJAB FLOODS ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੰਜਾਬ

डेरा बाबा नानक में भारत पाक सीमा से पाकिस्तानी नागरिक काबू

डेरा बाबा नानक में भारत पाक सीमा से पाकिस्तानी नागरिक काबू
  • PublishedJune 6, 2021

गुरदासपुर, 6 जून (मनन सैनी)। भारत पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों की 10 बटालियन की ओर से सुबह करीब 11.50 पर डेरा बाबा नानक इलाके में पड़ते घनिया के बेट इलाके में एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक का पहचान मुर्तजा अली पुत्र इश्तफाक अली निवासी गांव मुसलमानिया जिला नारोवाल (पाकिस्तान) के रुप में हुई है। यु​वक की उम्र 16 साल की है। जबकि इससे कुछ भी बरामद ​नही हुआ है।

हालाकि इस संबंधी बीएसएफ के ​अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नही है तथा फोन तक नही उठा रहे है।परन्तु सूत्रों का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ में उक्त ने कबूला है कि वह परिवारिक कलह कलेश के चसते बार्डर पार कर भारत घुस आया। इस संबंधी उक्त से कोई भी संदिग्ध सामान बरामद नही हुआ है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना डेरा बाबा नानक के प्रभारी इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि बीएसएफ की ओर से उन्हे अभी तक सपुर्द किया गया है।

Written By
The Punjab Wire