Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

जिला भाजपा ने जनजागरण अभियान के तहत बैठक आयोजित की

जिला भाजपा ने जनजागरण अभियान के तहत बैठक आयोजित की
  • PublishedJanuary 5, 2020

नागरिकता संशोधन कानून संबंधी कार्यकर्ताओं से की चर्चा

गुरदासपुर।  भाजपा जिला गुरदासपुर इकाई की ओर से नागरिकता संशोधन कानून संबंधी आम लोगों को जानकारी देने के लिए जनजागरण अभियान के तहत एक बैठक कोडुमल सरांय में जिलाध्यक्ष परमिंदर सिंह गिल की अध्यक्षता में की गई।

इस बैठक में भाजपा गुरदासपुर के हर कार्यकर्ता के साथ इस नागरिकता संशोधन कानून के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष परमिंदर गिल ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को सीएए के बारे में जानकारी होनी चाहिए। 

उन्होने कहा कि आज ज्यादातर लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा है,जिन लोगों को इस कानून के बारे में कुछ शंका है,वो इंटरनेट से भी इसकी पूरी जानकारी हासिल कर सकते है। देश के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सभी देशवासियों की यह जिम्मेवारी बनती है कि वो अपने साथियों को भी सीएए के बारे में सही जानकारी दें।

जिला प्रधान ने कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा फैलाए गए झूठ के कारण ही आज देश में कई जगह हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। विपक्षी पार्टियां और खासकर कांग्रेस अपने राजनीतिक फायदे के लिए देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं। देशविरोधी तत्व इस मौके का फायदा उठाकर देश में धार्मिक सौहार्द को नुक्सान पहुंचाना चाहते हैं। इसीलिए भाजपा ने सीएए को लेकर जनजागरण अभियान शुरू किया है।  इस बैठक को भाजपा गुरदासपुर के कई सीनियर नेताओं ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर प्रदेश पूर्व जिला प्रधान अशोक वैद,पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश ज्योति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजिंद्र बिट्टा, जोगिंदर सिंह छीना, जिला महामंत्री राजेश शर्मा,उप प्रधान विजय शर्मा, सीनियर भाजपा नेता नरिंदर डोगरा,उप प्रधान जितेंद्र परदेसी, विकास गुप्ता, रंजीत सिंह ठाकुर,मण्डल प्रधान पवन शर्मा, जिला सचिव प्रवीण कुमार, मण्डल जनरल सेक्रेटरी कुणाल गुप्ता,प्रीतम राजा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्का महंत,सुखदेव सिंह थमन, हरविंदर सिंह मल्ली, हरदीप सिंह रियाड, अतुल महाजन आदि पार्टी वर्कर मौजूद थे। 

Written By
The Punjab Wire