PUNJAB FLOODS ਦੇਸ਼ ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ

दुखद- बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार का निधन, कोरोना के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

दुखद- बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार का निधन, कोरोना के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती
  • PublishedApril 30, 2021

बिहार के मुख्य सचिव का कोरोना से निधन हो गया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्य सचिव पिछले कुछ दिनों से कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती थे। थोड़ी देर पहले ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी दी है। मुख्य सचिव अरुण कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया है। बता दें कि पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रवि शंकर सिंह की मृत्यु हो गई थी।

1985 बैच के IAS अफसर अरुण कुमार सिंह पिछले महीने बिहार के  मुख्य सचिव बने थे। दीपक कुमार की जगह पर अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव बने थे। दीपक कुमार को प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

Written By
The Punjab Wire