CORONA ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੰਜਾਬ ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ

भारत पाक सीमा पर घुसपैठ की कौशिश नाकाम, जवानों ने फायरिंग कर घुसपैठियों को भगाया

भारत पाक सीमा पर घुसपैठ की कौशिश नाकाम, जवानों ने फायरिंग कर घुसपैठियों को भगाया
  • PublishedApril 22, 2021

गुरदासपुर, 22 अप्रैल (मनन सैनी)।अंतराष्ट्र्रीय भारत पाक सीमा से सटे थाना नरोट जैमल सिंह अधीन पड़ते पहाड़ीपुर पोस्ट के करीब देर रात करीब सवा दस बजे उज्ज दरिया के जरिए तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों ने भारत में घुसपैठ करने की कौशिश की। परन्तु बीएसएफ के जवानों की ओर से मुस्तैदी के चलते घुसपैठ को नाकाम कर दिया गया। जवानों की ओर से घुसपैठियों पर फायरिंग भी की गई, परन्तु घुसपैठिए अंधेरे का फायदा उठा कर वापिस भागने में सफल हो गए। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बार्डर पहाड़ीपुर पोस्ट पर तैनात जवानों ने तीन लोगों की संदिग्ध गतिविधिया दर्ज की। उक्त घुसपैठिएं उज्ज दरिया के जरिए भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की फिराक में थे। उन्हे खदेड़ने के लिए बीएसएफ की 121 बटालियन के जवानों की ओर से उन पर एलएमजी सहित अन्य हथियारों से करीब 14 राउड फायर किए गए। जिसके उपरांत उक्त घुसपैठिए अंधेरे का फायदा उठा कर वापिस भागने में सफल हो गए। सूत्रों ने बताया कि घुसपैठिए भारतीय सीमा में करीब 10 मीटर अंदर तक घुसपैठ करने में कामयाब हो गए थे। जिसकी जानकारी सुबह दरिया के पास पांव के निशान से मिली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

वहीं बीएसएफ की ओर से जारी किए गए आधिकारिक ब्यान में बताया गया कि पाकिस्तान की ओर से कुछ देश विरोधी तत्वों की ओर से उज्ज दरिया के जरिए घुसपैठ की गई, जिसे जवानों की ओर से फायरिंग कर नाकाम कर दिया गया। वहीं देश विरोधी तत्व अंधेरे का फायदा उठा कर वापिस चले गए।  

Written By
The Punjab Wire