Close

Recent Posts

PUNJAB FLOODS ਸਿਹਤ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇਸ਼ ਪੰਜਾਬ ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ

बड़ी राहत- 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी लगेगा टीका, अब खुले बाजार में भी मिलेगी वैक्सीन

बड़ी राहत- 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी लगेगा टीका, अब खुले बाजार में भी मिलेगी वैक्सीन
  • PublishedApril 19, 2021

देश में कोरोना माहमारी के कहर के बीच राहत की बड़ी खबर आई है। जिसमें केंद्र सरकार ने कहा है कि 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को अब टीका लगेगा। प्रधानमंत्री मोदी की एक बैठक के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक साल से सरकार पूरी जोर लगा रही है कि देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगे।

18 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन के लिए कीमत चुकानी होगी या नहीं इसपर सरकार जल्द से जल्द फैसला सुनाएगी। बता दें कि हाल के दिनों में महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने यह मांग की थी कि कोरोना वैक्सीन की तय उम्र सीमा को कम किया जाए।  

वैक्सीन निर्माता अपनी मासिक आपूर्ति  की 50 फीसदी सरकार को जारी करेंगे और शेष 50 फीसदी राज्य सरकार को आपूर्ति करने के लिए स्वतंत्र होगा। सबसे बड़ी जानकारी यह है कि वैक्सीन 1 मई से खुले बाजार में भी उपलब्ध होगी

बता दें कि अब तक 45 साल से ऊपर की उम्र के लोगों को ही वैक्सीन की खुराक दी जा रही थी लेकिन अब 18 साल से ज्यादा की उम्र वालों को भी एक मई को वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए आपको वैक्सीनेशन केंद्र पर आधार कार्ड लेकर जाना होगा।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज प्रमुख डॉक्टरों के साथ बैठक में कहा कि कोरोना से लड़ाई में टीकाकरण ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने डॉक्टरों से अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। पीएम ने कहा कि महत्वपूर्ण बात है कि लोग टीका लेने से बिल्कुल भी न डरें तथा निर्भय होकर वैक्सीनेशन लगवाए।

Written By
The Punjab Wire