Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

कृषि कानून के विरोध में किसानों का धरना जारी

कृषि कानून के विरोध में किसानों का धरना जारी
  • PublishedMarch 9, 2021

गुरदासपुर, 9 मार्च । रेलवे स्टेशन गुरदासपुर में चल रहे दिन रात के धरने के 160वें दिन 77वें जत्थे ने भूख हड़ताल रखी। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के कुलदीप सिंह,वस्सन सिंह, जसविंदर सिंह, बलकार सिंह,हरदेव सिंह ने इसकी अध्यक्षता की।

किसान नेता सुखदेव सिंह भागोकावां ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लगातार किसानों के संघर्ष को अनदेखा किया जा रहा है। पिछले कई महीनों से किसान दिल्ली में तीनों कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए धरना दे रहे हैं। मगर केंद्र सरकार किसान की मांग को पूरा नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि किसान डरने वाले नहीं है। मोदी सरकार से कृषि कानून रद करवाकर ही दम लेंगे। उन्होंने बताया कि आठ मार्च को महिला दिवस मौके महिलाओं ने धरने में बड़ी संख्या में शिरकत कर मोदी सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को कानून रद करने ही होंगे। उन्होंने कहा कि लगातार किसानों के जत्थे दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की लोक विरोधी व किसान विरोधी,मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में किसान डटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का बजट मुलाजिम व लोक विरोधी है। इस मौके पर कुलवंत सिंह, मनमोहन सिंह, शीतल सिंह,निर्मल सिंह, कुलबीर सिंह,सुच्चा सिंह आदि उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire