Close

Recent Posts

ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਜਵਾਬ ਦੇਣ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਆਪਣੇ ਕਾਰਜਕਾਲ ਦੌਰਾਨ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਨਾਕਾਮ ਕਿਉਂ ਰਹੀ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਲੂਕ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਯਾਦ ਹੈ- ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਜਵਾਬ ਦੇਣ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਆਪਣੇ ਕਾਰਜਕਾਲ ਦੌਰਾਨ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਨਾਕਾਮ ਕਿਉਂ ਰਹੀ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਲੂਕ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਯਾਦ ਹੈ- ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

CORONA ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

दूसरे चरण के पहले दिन 688 को लगी कोरोना वैक्सीन, बीडीपीओ हरजिंदर सिंह संधू ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई

दूसरे चरण के पहले दिन 688 को लगी कोरोना वैक्सीन, बीडीपीओ हरजिंदर सिंह संधू ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई
  • PublishedMarch 1, 2021

गुरदासपुर,01 मार्च। जिले में कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण की सोमवार को शुरुआत की गई। पहले दिन सरकारी अस्पतालों में 14 सेंटर स्थापित किए गए। यहां कुल 688 लोगों को निशुल्क कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले दिन पांच हजार लोगों को डोज देने का दावा किया गया था। साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में भी कोरोना वैक्सीनेशन करने की बात कही गई थी, मगर तैयारी पूरी ना होने के कारण पहले दिन किसी भी प्राइवेट अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन नहीं की गई। हालांकि जिले में आयुष्मान सेहत बीमा योजना के अधीन 21 प्राइवेट अस्पताल पैनल किए गए हैं। पहले दिन वैक्सीनेशन के लिए 72 शीशियों का उपयोग किया गया। इनमें से 26 डोज व्यर्थ में गई। बहरामपुर और घुमाण सेंटर पर एक भी व्यक्ति ने कोरोना वैक्सीन नहीं ली। गुरदासपुर सेंटर पर बीडीपीओ हरजिंदर सिंह संधू ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई।

उधर सोमवार को 18 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव भी मिली है। हालांकि सात लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। सिविल सर्जन डॉ वरिंदर जगत ने बताया कि अब तक जिले में कुल 384486 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं। वहीं 8476 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जबकि 285 लोगों के कोरोना से मौत भी हो चुकी है। जिले में अब 151 केस कोरोना के एक्टिव हैं।

जिला टीकाकरण अधिकारी अरविंद मनचंदा ने बताया कि जिले में पहले दिन 14 सेंटर स्थापित किए गए थे। जिनमें कुल 688 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाई। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में सेंटर बढ़ा दिए जाएंगे और प्राइवेट अस्पतालों में भी वैक्सीनेशन का काम शुरु कर दिया जाएगा।

Written By
The Punjab Wire