Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

परमिंदर गिल को सर्वसम्मति से चुना भाजपा जिलाध्यक्ष

परमिंदर गिल को सर्वसम्मति से चुना भाजपा जिलाध्यक्ष
  • PublishedDecember 29, 2019

गुरदासपुर । भारतीय जनता पार्टी जिला गुरदासपुर के संगठन चुनाव प्रक्रिया के तहत जिला चुनाव अधिकारी नरेश शर्मा की मौजूदगी में परमिंदर गिल को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुन लिया गया,

इस मौके पर बोलते हुए जिला चुनाव अधिकारी नरेश शर्मा ने कहा कि परमिंदर गिल का सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना पार्टी के लिए शुभ संदेश है। इनके द्वारा पार्टी के लिए की गई मेहनत, पूरे जिले में स्वीकारिता,सभी पूर्व जिलाअध्यक्षों, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ अच्छे रिश्ते और साफ सुथरी छवि का ही परिणाम है,कि भाजपा ने उन्हें गुरदासपुर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। उनका पार्टी के काम के प्रति जुनून का सबसे बड़ा उदाहरण पार्टी के मैम्बरशिप अभियान में उनके द्वारा पंजाब में सबसे ज्यादा संख्या में लोगों को भाजपा सदस्य बनाना है। उन्होंने परमिंदर गिल को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

वहीं इस मौके पर जिलाध्यक्ष परमिंदर गिल ने कहा कि पार्टी ने उनमें जो विश्वास जताया है,वो उस पर खरे उतरेंगे, पार्टी को शहरों के साथ साथ गांवों में भी और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वो पार्टी के हर वरिष्ठ,सीनियर लीडरशिप,हर नये पुराने कार्यकर्ता को साथ लेकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे, इसके साथ ही उन्होंनेे कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण मित्तल से भी बहुत कुछ सीखने को मिला,आगे भी वो उनसे और सभी सीनियर नेताओं से मार्गदर्शन लेते रहेंगे। वो चौबीस घंटे पार्टी के हर नेता और कार्यकर्ता के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने पार्टी,सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनमें विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया।

इस मौके पर बोलते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण मित्तल ने कहा कि वो पार्टी के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सहर्ष स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि वो नये जिलाध्यक्ष परमिंदर गिल के साथ सहयोग और पार्टी के हर काम के लिए सदा तत्पर रहेंगे। इस मौके पर जिला गुरदासपुर के सभी सीनियर नेता,सभी मण्डलों के प्रधान और बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire