ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੰਜਾਬ

लोहड़ी पर किसान जलाएंगे केंद्र सरकार के कृषि कानून की कापियां

लोहड़ी पर किसान जलाएंगे केंद्र सरकार के कृषि कानून की कापियां
  • PublishedJanuary 12, 2021

गुरदासपुर, 12 जनवरी। कुल हिंद संयुक्त किसान मोर्चा के निमंत्रण पर 13 जनवरी को विभिन्न गांवों व शहरों में केंद्र सरकार के काले कानून की कापियां जलाई जाएंगी। वहीं रेलवे स्टेशन गुरदासपुर पर आज 104 वें दिन भी किसानों का धरना जारी रहा

किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून को रद नहीं किया जा रहा। जिस कारण किसानों में आक्रोश बढ़ता चला जा रहा है। किसान अब 13 जनवरी को विभिन्न स्थानों पर केंद्र सरकार के कानून की कापियां जलाकर अपना रोष व्यक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने अड़ियल रवैया को खत्म नहीं कर रही। जिस कारण किसानों का आंदोलन लंबा होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान कानून रद करवाकर ही दम लेंगे। तब तक किसान डटें रहेंगे। इस मौके पर सुखदेव सिंह,मक्खन सिंह कोहाड़,एसपी सिंह,अजीत सिंह आदि उपस्थित थे।। 

Written By
The Punjab Wire