Close

Recent Posts

ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ

बारिश में भी रेलवे स्टेशन पर डटे रहे किसान,बोले, दिल्ली से अपना हक लेकर ही वापस लौटेंगे किसान

बारिश में भी रेलवे स्टेशन पर डटे रहे किसान,बोले, दिल्ली से अपना हक लेकर ही वापस लौटेंगे किसान
  • PublishedJanuary 3, 2021

गुरदासपुर, 3 जनवरी (मनन सैनी)। कुल हिंद संयुक्त किसान मोर्चा जिला गुरदासपुर का रेलवे स्टेशन पर लगा पक्का किसान मोर्चा 95वें दिन में शामिल हो गया है। रविवार को बारिशके बीच भी रेलवे स्टेशन पर दिन रात मोर्चा लगाई बैठे किसानों,मजूदूरों ने भीषण सर्दी को दरकिनर कर लगातार भूख हड़ताल कर संघर्ष की मशाल को जगमगाए रखा।

किसान नेताओं ने तीक्षण सूद की ओर से बोलो गए बयान की निंदा करते हुए कहा कि दिल्ली का किसान मोर्चा सैर सपाटा केंद्र नहीं है। जहां रोज संघर्ष दौरान हो रही मौतें इस संघर्ष की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। किसान नेताओं ने बीजेपी लीडरशिप द्वारा संघर्ष को खत्म करने के लिए झूठे पर्चे दर्ज करवाने व पंजाब सरकार के दोगले किरदार की निंदा की।

आज की भूख हड़ताल का नेतृत्व त्रिलोक सिंह, मक्खन कोहाड़,लखविंदर सिंह सोहल ने की। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को अपना काला कानून वापस लेना ही होगा। किसान खाली हाथ दिल्ली से वापस नहीं लौटेंगे। वह अपना हक लेकर ही वापस लौटेंगे। चाहे जितने दिन मर्जी लग जाएं। इस मौके पर अमरजीत सिंह,बलजिंदर सिंह, अमरजीत शास्त्री,अमरजीत सिंह सैनी, कपूर सिंह, अविनाश सिंह,जगीर सिंह, पलविंदर सिंह, सुभाष दीवाना, महिंदर सिंह, सुखजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, जोगिंदर घराला आदि उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire