चंडीगढ़, 2 जनवरी:पंजाब सरकार पंजाब के स्वतंत्रता सेनानीयों और उनके पात्र वारिसों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। यह खुलासा आज यहाँ पंजाब के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब के स्वतंत्रता सेनानीयों और उनके पात्र वारिसों को पहले मिलने वाली पैंशन 7500/- प्रति महीना से बढ़ाकर दिनांक 01-04-2021 से 9400/- रुपए प्रति महीना कर दी गई है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानीयों और उनके पात्र वारिसों (पुत्र-पुत्री, पोता-पोती, दोहता-दोहती) को पी.आर.टी.सी / रोडवेज़ की बसों में मुफ़्त बस सफऱ की सुविधा दिनांक 07-12-2020 से लागू कर दी गई है। पहले यह सुविधा केवल ख़ुद स्वतंत्रता सेनानीयों/उनकी विधवाओं / अविवाहित और बेरोजग़ार बेटियों को ही उपलब्ध थी। सोनी ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से स्वतंत्रता सेनानीयों और उनके पात्र वारिसों (पुत्र-पुत्री, पोता-पोती, दोहता-दोहती) को पहचान पत्र दिखाने पर राज मार्गों पर लगने वाली टोल फीस दिनांक 15-10-2020 से माफ कर दी गई है। पहले यह सुविधा केवल ख़ुद स्वतंत्रता सेनानीयों को ही उपलब्ध थी।
Recent Posts
- ਸੱਤ ਨਵੇਂ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜਾਂ ਨਾਲ ਉੱਨਤ ਸਿਹਤ ਸੰਭਾਲ ਢਾਂਚੇ ਦਾ ਸਾਖੀ ਬਣੇਗਾ ਪੰਜਾਬ*
- ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ‘ਮਹਿਲਾ ਉੱਦਮੀ ਸਨਮਾਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ’ ਮਹਿਲਾ ਸਸ਼ਕਤੀਕਰਨ ਲਈ ਇੱਕ ਵਿਲੱਖਣ ਪਹਿਲਕਦਮੀ
- ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਤੇ ਵਾਰ ਦਾ 45ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 400ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ; 126ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ
- ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਘਰੇਲੂ, ਵਪਾਰਕ ਅਤੇ ਉਦਯੋਗਿਕ ਖਪਤਕਾਰਾਂ ਲਈ ਬਿਜਲੀ ਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕਟੌਤੀ
- ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਵਜ਼ਾਰਤ ਵੱਲੋਂ ਸਾਲ 2026-27 ਲਈ ਬਜਟ ਅਨੁਮਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਵਾਨਗੀ