Close

Recent Posts

CORONA ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇਸ਼ ਪੰਜਾਬ ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ

गुरदासपुर जिले के दो युवक दिल्ली में आंतकी गतिविधियों में गिरफ्तार, जेल में गैंगस्टर सुक्खा भिखारीवाल के संपर्क में आए थे आरोपी

गुरदासपुर जिले के दो युवक दिल्ली में आंतकी गतिविधियों में गिरफ्तार, जेल में गैंगस्टर सुक्खा भिखारीवाल के संपर्क में आए थे आरोपी
  • PublishedDecember 7, 2020

गैंगस्टर सुक्खा भिखारीवाल गैंग के लिए काम करते है सुखदीप सिंह तथा गुरजीत सिंह

शैर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह के कत्ल से लेकर लूट, अपहरण सहित कई मामलों में वा​छिंत थे दोनो आरोपी

गुरदासपुर, 7 दिसंबर (मनन सैनी)। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सैल की ओर से आंतकी वारदातों में लिप्त पकड़े गए पांच आरोपियों में से दो युवक गुरदासपुर​ के है। उक्त दोनो युवक शैर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह की हत्या में भी शामिल थे। जिन्होने पंजाब में आतंकवाद के दौर में बहादुरी से आतंकियों का मुकाबला किया था। इसी के साथ साथ उक्त युवकों पर लूटपाट, अपहरण, एनडीपीएस सहित कई संगीन मामले दर्ज है। उक्त पकड़े गए युवकों की पहचान सुखदीप सिंह उर्फ बूरा पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी खरल (दीनानगर) तथा गुरजीत सिंह उर्फ भा पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव लखनपाल थाना पुराना शाला के रुप में हुई है। हालाकि अन्य तीनों युवक शब्बीर अहम, अयूब पठान, रियाज राठर कशमीर के है तथा इनके तार हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े हुए बताए जा रहे है। इन्हे पकड़ने के लिए पुलिस के साथ इनकी मुठभेड़ भी हुई।

सुखदीप सिंह तथा गुरजीत सिंह पंजाब के गैंगस्टर सुक्खा भिखारीवाल के लिए काम करते थे। उक्त दोनो का संपर्क सुक्खा भिखारीवाल के साथ जेल में हुआ था। दोनो सुक्खा भिखारीवाल के कहने पर ही वारदात को अंजाम देते थे। उक्त दोनो युवकों एनडीपीसी एक्ट के तहत पहले जेल में बंद थे। जिसके उपरांत कोरोना काल से पहले इनकी जमानत हो गई थी। जिसके बाद फिर से यह भगौड़े चल रहे थे। उक्त दोनों ने गुरदासपुर पुलिस की भी नाक में दम कर रखा था तथा इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई हुई थी।

दीनानगर के डीएसपी महेश सैनी ने बताया कि सुखदीप सिंह तथा गुरजीत सिंह पर करीब छह से सात मामले दर्ज है। ताजा मामलों में इन पर थाना बहरामपुर के गांव उग्रा में नाबालिग युवती के अपहरण, दीनानगर में मोटरसाईकल छीनने, दीनानगर में सिंघोवाल मोड़ पर स्थित ठेके पर करिंदे को गोली मार कर लूट करने सहित एनडीपीसी एक्ट के तहत कई मामले दर्ज है। इसी के साथ इन पर केंद्रीय जेल में मोबाईल तथा अन्य सामान फैंकने का भी मामला दर्ज है।

वहीं एसएसपी गुरदासपुर राजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि उक्त दोनो की गुरदासपुर पुलिस को भी काफी समय से तलाश थी। दोनो पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद थे तथा कोरोना के दौरान जमानत पर रिहा हुए। जिसके उपरांत इन्होने पंजाब के कई अन्य इलाकों में भी लूटपाट को अंजाम दिया। उक्त दोनो सुक्खा भिखारीवाल के लिए काम करते थे। उक्त दोनो की फुटेज शोर्य चक्र विजेता​ बलविंदर ​सिंह की हत्या संबंधी भी सामने आई थी। जिसके बाद से पंजाब पुलिस उक्त दोनो को तलाश कर रही थी। जिसके चलते कई टीमें बनाई गई थी।

Written By
The Punjab Wire