Close

Recent Posts

PUNJAB FLOODS ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੰਜਾਬ

एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा कई साथियों सहित चंडिगढ़ में हुए गिरफ्तार

एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा कई साथियों सहित चंडिगढ़ में हुए गिरफ्तार
  • PublishedDecember 2, 2020

खट्टर के निवास का घेराव करने जा रहे यूथ कांग्रेंसी, हुआ लाठीचार्ज

गुरदासपुर, 2 दिसंबर (मनन सैनी)। केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में रोष प्रदर्शन करने जा रहे किसानों पर लाठियां व पानी की बौछारें चलाने वाली हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार के खिलाफ यूथ कांग्रेस द्वारा चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निवास का घेराव करने का प्रयास किया गया। लेकिन उससे पहले भी पुलिस द्वारा यूथ कांग्रेस पर लाठी चार्जर व पानी की बौछारें करते हुए कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार हुए नेताओं में जिला गुरदासपुर के प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा भी शामिल थे।

एडवोकेट पाहड़ा ने बताया कि यूथ कांग्रेस की ओर से पंजाब प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के चंडीगढ़ से आवास का घेराव करने का कार्यक्रम बनाया गया था। जिसके चलते वह जिले के विभिन्न ब्लाकों के पदाधिकारियों के साथ चंडीगढ़ में पहुंचे। उन्होंने बताया कि यूथ कांग्रेस की ओर से कांग्रेस भवन चंडीगढ़ से खट्टर निवास की ओर कूच किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा रास्ते पर कई जगहों पर बेरीकेट्स की हुई थी। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी व नेता कुछ बेरीकेटों को तोडक़र आगे बढ़ गए। लेकिन खट्टर के निवास के पास पहुंचने से पहले ही पुलिस द्वारा उन पर लाठीचार्ज व पानी की बौछारें कर दी गई।

एडवोकेट पाहड़ा ने बताया कि जब पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज व पानी की बौछारों के बावजूद यूथ कांग्रेस नेताओं व वर्करों का हौंसला पस्त नहीं हुआ तो पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस मौके पर हलका गुरदासपुर के प्रधान नकुल महाजन, डेरा बाबा नानक प्रधान तेजबीर सिंह, श्रीहरगोबिंदपुर सिंह के प्रधान हरमनदीप सिंह, अमृतपाल सिंह मगराला, वरिंदर कुमार व सुखदेव सिंह उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire