Close

Recent Posts

ਪੰਜਾਬ ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ

सतिन्दर पाल सिंह गिल ने पंजाब जैनको लिमटिड के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला

सतिन्दर पाल सिंह गिल ने पंजाब जैनको लिमटिड के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला
  • PublishedNovember 13, 2020

चंडीगढ़, 13 नवंबर: सतिन्दर पाल सिंह गिल ने आज खडूर साहिब से सांसद जसबीर सिंह गिल, पंजाब विशाल उद्योग विकास बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान और पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कोर्पोरेशन के चेयरमैन रवीन्दर सिंह पाली की मौजूदगी में पंजाब जैनको लिमटिड के चेयरमैन के तौर पर पद संभाल लिया है। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार नए चेयरमैन ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद किया और सौंपी जि़म्मेदारी को ईमानदारी और तनदेही से निभाने का प्रण लिया। 

जि़क्रयोग्य है कि सतिन्दर पाल सिंह गिल लुधियाना के रहने वाले हैं और पूर्व मंत्री जगदेव सिंह ताजपुरी के सुपुत्र हैं। उन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल सचिव और पंजाब यूथ कांग्रेस के उप प्रधान के तौर पर सेवा निभाई। इसके अलावा वह दूध उत्पादक सहकारी सोसायटी, ताजपुर के प्रधान और रोलजऱ् फ्लोर मिल ऐसोसीएशन पंजाब के उप प्रधान भी रहे। इस मौके पर अन्यों के अलावा मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव मेजर (सेवामुक्त) अमरदीप सिंह नट, विधायक राजिन्दर सिंह समाना और राकेश पांडे, चेयरमैन पी.ए.डी.बी कमलदीप सिंह सैनी, सतविन्दर कौर बिट्टी, चेयरमैन सुधार ट्रस्ट खन्ना गुरमिन्दर सिंह, चेयरमैन प्लैनिंग एंड कोऑर्डीनेशन पीपीसीसी हृद्ययापाल सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी दमनजीत सिंह मोही और जि़ला परिषद् मैंबर रवनीत सिंह गिल भी मौजूद थे।

Written By
The Punjab Wire