Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

निर्मल सिंह सर्वसम्मति से रेंज प्रधान नियुक्त

निर्मल सिंह सर्वसम्मति से रेंज प्रधान नियुक्त
  • PublishedOctober 9, 2020

गुरदासपुर। डेमोक्रेटिक जंगलात मुलाजिम यूनियन वन रेंज गुरदासपुर का चयन प्रधान निर्मल सिंह के नेतृत्व में किया गया। सर्वसम्मति से निर्मल सिंह को रेंज प्रधान व बलकार राज का महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा रजनी कुमारी, पिंकी, परमजीत कौर, सत्या देवी, हरजीत सिंह को सदस्य चयनित किया गया।

संगठन के महासचिव दविदर सिंह कादियां ने बताया कि वन विभाग में कार्यरत मजदूरों को अफरशाही की ओर से बिना किसी कारण से काम से जवाब देने की धमकियां दी जाती हैं। कमर तोड़ने वाली महंगाई में कई-कई महीने बनती दिहाड़ी न देकर लेबर कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। 20-20 साल से स्थायी होने की मांग कर रहे वर्करों को वरिष्ठता सूची में गड़बड़ी करके आपस में उलझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान जिला महासचिव गुरदयाल चंद, अश्वनी कुमार, नरिदर सिंह ने चयनित टीम को बधाई देते हुए कहा कि अस्थायी मुलाजिमों को स्थायी करने की मांग को लेकर 24 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री पंजाब तृप्त राजिदर सिंह बाजवा के घर के समक्ष दिए जा रहे धरने में गुरदासपुर के मुलाजिम डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन गुरदासपुर के झंडे तले एकत्र होकर रोष प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर बलवीर सिंह, बलकार सिंह, जसपाल सिंह, सोहन सिंह आदि उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire