CORONA ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

विरोध-किसानों की ओर से कृषि के खिलाफ आरपार की जंग जारी

विरोध-किसानों की ओर से कृषि के खिलाफ आरपार की जंग जारी
  • PublishedOctober 6, 2020

गुरदासपुर, 6 अक्तूबर (मननसैनी)। मोदी सरकार की ओर से पारित किए किए किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ किसानों द्वारा लगातार आरपार की लड़ाई जारी है। जिसके चलते छठे दिन भी गुरदासपुर के रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर किसानों का धरना जारी रहा। धरने में महिलाओं ने भी शिरकत की। धरने का नेतृत्व करनैल सिंह पंछी, जसबीर सिंह कत्तोवाल, अवतार सिंह, चन्नण सिंह दोरांगला, जोगिंदर सिंह, कंवलजीत सिंह पंडोरी, गुरदीप सिंह मुस्तफाबाद, मनदीप सिंह ने संयुक्त तौर पर किया। इस दौरान कुलदीप सिंह पूरोवाल दिलदार भंडाल, अनिल कुमार व गुरप्रीत रंगीलपुर के नेतृत्व में गौरमिंट टीचर्ज यूनियन व पूर्व सैनिकों का बड़ा जत्था शामिल हुआ।

इस दौरान बलबीर सिंह रंधावा, मक्खन सिंह कोहाड़, बलविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, तरलोक सिंह आदि ने बताया कि मोदी सरकार ने सभी कानून के माध्यम से जरुरी अनाज भंडारन का कानून 1955 खत्म कर दिया है। इससे व्यापारी पांच रुपए किलो वस्तु खरीद कर भी स्टोरों में रखकर 100 रुपए किलो बेचेगा। दूसरी तरफ हिटलर की नीति पर चलकर मोदी सरकार अल्पसख्यक व अनुसूचित जातियों के खिलाफ नफरल फैला रही है। हिंदुत्व को आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार के खिलाफ किसान एकजुट होकर संघर्ष कर रहे है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार की लोक विरोधी और कारपोरेट घरानों के हक में नीतियां सफल नहीं होने देंगे। इस दौरान गौरमिंट टीचर्ज यूनियन से कुलदीप सिंह पूरोवाल ने भी संबोधित किया और निजी सरकार की निजीकरण की नीति का विरोध किया। इस मौके पर सुखविंदर सिंह, कुलबीर सिंह गोराया, रमनीक सिंह हुंदल, आमलजीत, अजीत ंिसह, सुखदेव सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

Written By
The Punjab Wire