Close

Recent Posts

PUNJAB FLOODS ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

राहत- गुरदासपुर में कोविड-19 मरीज के संपर्क में आने वाले अन्य 4 के सैंपल आए नैगेटिव, तीन अन्यों के सैंपल लिए

राहत- गुरदासपुर में कोविड-19 मरीज के संपर्क में आने वाले अन्य 4 के सैंपल आए नैगेटिव, तीन अन्यों के सैंपल लिए
  • PublishedApril 17, 2020

गुरदासपुर। जिला गुरदासपुर के लिए राहत की खबर है, कोविड़-19 के संपर्क में आने वाले चार अन्यों संदिग्धों के सैंपल नैगेटिव पाए गए है। गुरदासपुर में अभी तक कोविड़-19 मरीज के संपंर्क में आने वाले कुल 61 लोगों को ट्रेस कर उनके सैंपल लिए गए थे। जो सभी नैगेटिव पाए गए है। इसकी पुष्टी गुरदासपुर के डिप्टी कमिशनर की ओर से की गई।

डिप्टी कमिशनर गुरदासपुर ने बताया कि शुक्रवार को तीन अन्यों संदिग्धों के सैंपल जांच संबंधी लिए गए है। इन तीनों संदिग्धों का कोविड़-19 मरीज से कोई संपर्क नही हुआ। इस तरह अब जिला गुरदासपुर में कुल 108 सैंपल लिए गए है। जिसमें से कुल 104 की रिपोर्ट नैगेटिव आई थी तथा एक कोविड़ संक्रमित मरीज की मौत हो गई थी तथा 3 संदिग्धों की रिपोर्ट पेंडिग है।

Written By
The Punjab Wire