Close

Recent Posts

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

अश्विनी शर्मा की कमान तले पार्टी की सोच को घर घर पहुंचाना सभी वर्कर का कत्र्तव्य : रजिन्द्र बिट्टा

अश्विनी शर्मा की कमान तले पार्टी की सोच को घर घर पहुंचाना सभी वर्कर का कत्र्तव्य : रजिन्द्र बिट्टा
  • PublishedMarch 21, 2020

गुरदासपुर,21 मार्च।  भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही धर्म निरपेक्षता को प्राथमिकता पर रखते हुए पार्टी के कर्मठ वर्कर को पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया। यही नीतियां पार्टी की जमीनी स्तर पर मजबूती का मुख्य कारण है। उक्त विचार भाजपा ओ.बी.सी मोर्चा पंजाब के नव नियुक्त अध्यक्ष रजिन्द्र बिट्टा ने प्रैस ब्यान जारी करते हुए व्यक्त किए। 

नव नियुक्त अध्यक्ष बिट्टा जोकि वन विभाग पंजाब के पूर्व उप चेयरमैन सहित युवा मोर्चा पंजाब सहित जिला स्तर पर कई जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभा चुके है ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की कमान तले पार्टी को मजबूत करने की सोच को घर घर पहुंचाना सभी वर्कर का कत्र्तव्य है। जिस तरह से उन्होंने मुझ जैसे एक वर्कर को पंजाब अध्यक्ष नियुक्त किया वह उनके सदा अभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए ओ.बी.सी मोर्चा अहम भूमिका अदा करेगा जिसके लिए विशेष तौर पर रणनीति तैयार करके पार्टी अध्यक्ष सहित उच्च पदस्थ नेताओं से विचार विर्मश करके उसका क्रियावयन किया जाएगा।

बिट्टा ने कहा कि अतीत में उन्होंने पार्टी के कई अहम पदों पर रहते हुए पार्टी की मजबूती व बढ़ौतरी के लिए कार्य किए जिसकी बदौलत आज मुझे भाजपा अध्यक्ष द्वारा अहम जिम्मेदारी दी गई है जिसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी से अदा करके पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने भाजपा हाई कमान व अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का धन्यवाद भी किया।

Written By
The Punjab Wire