Close

Recent Posts

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਹੋਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

गोल्डन स्कूल ने मनाया रंगारंग तीज का त्योहार

गोल्डन स्कूल ने मनाया रंगारंग तीज का त्योहार
  • PublishedAugust 21, 2021

गुरदासपुर, 21 अगस्त (मनन सैनी)। गोल्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीज का त्योहार बहुत ही उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें गोल्डन ग्रुप आफ इंस्टीच्यूट्शनज के चेयरमैन डा. मोहित महाजन विशेष रुप से शामिल हुए। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडी अनु महाजन ने की। इनके अलावा डायरेक्टर राघव महाजन, प्रिंसिपल जतिंदर गुप्ता और रेनू महाजन ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

डा. मोहित महाजन ने बताया कि विद्यार्थियों में शिक्षा ग्रहण करने की भावना के साथ ऐसे सभ्याचारिक कार्यक्रमों में भी अपनी कलां का प्रदर्शन करना चाहिए ताकि उनमें आल राउंड डिवेलपमेंट हो सके। उन्होने कहा कि हरियाली तीज का उत्सव श्रावण मास में शुकल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है।

स्कूल के प्रिंसिपल डा. जतिंदर गुप्ता ने डा. मोहित महाजन के साथ सभी विजयी प्रतिभागियों को ईनाम देकर सम्मानित किया गया। जिसमें पंजाबी मुटियार निताशा, तीज गर्ल भूमिका, गिद्धियां दी रानी सानिया, मिस पंजाब अनमोल, स्टार आफ द डे रुपिंदर कौर, ब्यूटीफुल पंजाबी ड्रैसड गर्ल पूजा को दिया गया।छात्राओं ने बहुत ही बढिय़ा कार्यक्रम पेश किाय और स्टेज की भूमिका सीमा शर्मा ने अदा की।

Written By
The Punjab Wire