Close

Recent Posts

PUNJAB FLOODS ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

धारीवाल में हेरोइन का सेवन करते पांच युवक गिरफ्तार

धारीवाल में हेरोइन का सेवन करते पांच युवक गिरफ्तार
  • PublishedMay 2, 2021

गुरदासपुर, 2 मई। कस्बा धारीवाल में सीआईए स्टाफ की ओर से कस्बा धारीवाल में मुखबिर की सूचना पर पांच युवकों को हेरोइन का सेवन करते गिरफ्तार किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रैस नोट के जरिए पुलिस ने बताया कि एएसआई स्पेशल स्टाफ गुरदासपुर सतपाल तथा एएसआई रविंदर कुमार गश्त के चलते धारीवाल अड्डे में मौजूद थे। इस दौरान उन्हे मुखबिर ने सूचित किया कि कुछ नौजवान हेरोइन की सप्लाई देने के लिए रमेश कुमार निवासी मिल कवार्टर धारीवाल के पास आ रहे है। जोकि नशा सेवन के साथ साथ बेचने का काम भी करते है। इस संबंधी पुलिस पार्टी की ओर से मिल कवार्टर पर रेड किया गया तथा पांच युवकों को नशा सेवन करते हुए गिरफ्तार किया गया। उक्त युवकों की पहचान आदित महाजन, कुनाल, सुधीर सिंह, रमेश कुमार तथा प्रकाश सिंह के रुप में हुई। उक्त सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वहीं एसएसपी नानक सिंह ने आम पब्लिक से अपील करते हुए कहा कि नशे का धंधा करने वालों की सूचना पुलिस को ज्यादा से ज्यादा दी जाए ताकि नशों पर लगाम लगाई जा सकें। उन्होने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा

Written By
The Punjab Wire