Close

Recent Posts

ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਜਵਾਬ ਦੇਣ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਆਪਣੇ ਕਾਰਜਕਾਲ ਦੌਰਾਨ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਨਾਕਾਮ ਕਿਉਂ ਰਹੀ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਲੂਕ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਯਾਦ ਹੈ- ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਜਵਾਬ ਦੇਣ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਆਪਣੇ ਕਾਰਜਕਾਲ ਦੌਰਾਨ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਨਾਕਾਮ ਕਿਉਂ ਰਹੀ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਲੂਕ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਯਾਦ ਹੈ- ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

किसान नितियों के विरोध में 8 जनवरी को ग्रामीण भारत बंद का आवाह्न

किसान नितियों के विरोध में 8 जनवरी को ग्रामीण भारत बंद का आवाह्न
  • PublishedJanuary 3, 2020

गुरदासपुर। कुल हिंद किसान संघर्ष कमेटी की ओर से 8 जनवरी को किसानों-मजदूरो की मांगे मनवाने के लिए देश के समूचे कर्मचारी वर्ग तथा सनत मजदूरों की ओर से की जा रही भारत स्तरीय हड़ताल की ​हिमायत में दिए गए ग्रामीण भारत बंद के आवाहन किया गया। जिस संबंधी शुक्रवार को किसानो के एक वफद ने डीसी गुरदासपुर विपुल उज्जवल को मिल कर उन्हे राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंपा। इस वफद की अगवाई जम्हूरी किसान सभा के सीनियर नेता का अजीत सिंह ठक्कर संधू, किरती किसान यूनियन के सत​बीर सिंह सुलतानी और पंजाब किसान यूनियन के सुखदेव सिंह भागोकांवा ने की।

डीसी को मिलने के उपरात उक्त नेताओं की ओर से स्थानीय गुरु नानक पार्क में एक रोष मीटिंग की । जिसमें जम्हूरी किसान सभा की ओर से साथी रघुबीर सिंह पकीवा, अजीत सिंह ठक्कर संधू और सुरजीत सिंह घुमान आदि ने संबोधन करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से अपनाई गई किसान विरोधी ​नीतियों के कारण पंजाब समेत समूचे देश का किसान कर्ज के नीचे दब कर खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो गया है। जिसके विरोध में 8 जनवरी को ग्रामीण भारत बंद का आवाहन किया गया है। मी​टिंग में सर्वसमिति से इस बंद को सफल बनाने का फैसला किया। इस वफद में जगीर सिंह सलाच, कपूर सिंह घुम्मण, दिलबाग सिंह चिट्टी, चैंचल सिंह उच्चा धकाला, जगतार सिंह बिट्टू, सर्बजीत सिंह साबी, लखविंदर सिंह कमालपुर, चैंचल ​सिंह चीमा खुडी, दिलभाग सिंह धुम्मण, खुशवंत सिंह माड़ी बुच्चियां, जसबीर सिंह कठियाली और संदीप सिंह आदि शामिल थे।

Written By
The Punjab Wire