Close

Recent Posts

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

हमला कर व्यक्ति को घायल करने पर मां बेटा नामजद

हमला कर  व्यक्ति को घायल करने पर मां बेटा नामजद
  • PublishedNovember 19, 2020

गुरदासपुर, 19 नवंबर। थाना सदर की पुलिस ने हमला करके व्यक्ति को घायल करने के मामले में मां-बेटे को नामजद किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस को दी शिकायत में सुरिंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी गुरु नानक नगर हेमराजपुर ने बताया कि गत 12 नवंबर को सुबह साढ़े आठ बजे वह हरदीप सिंह के घर से अपने घर को जा रहा था। इसी दौरान रास्ते पर आरोपी कमलजीत कौर पत्नी बलवंत सिंह ने अपने बेटे संग मिलकर उस पर डंडे व दातर से हमला कर दिया। जिस कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे घायल करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। उसने बताया कि उसके बेटे गुरप्रीत सिंह का आरोपित महिला कमलजीत कौर के साथ कोर्ट केस चल रहा है। जिस कारण आरोपित उनके साथ रंजिश रखते आ रहे थे।

उधर मामले संबंधी एएसआई प्रभदयाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल करने के बाद बुधवार को उक्त आरोपितों के खिलाफ पीडि़त के ब्यानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द से जल्द आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Written By
The Punjab Wire